menu-icon
India Daily

LIVE Ind Vs SL LIVE Score, 2nd Test 2026: राहुल के बाद यशस्वी भी आउट, दबाव में आई टीम इंडिया; क्रीज पर कप्तान गिल और देवदत्त

भारत बनाम श्रीलंका लाइव स्कोर में दूसरे टेस्ट के हर गेंद अपडेट मिलेगा. कोलंबो में भारत सीरीज जीतने उतरेगा, जबकि श्रीलंका बराबरी के लिए जोर करेगा.ये मैच भारत के WTC की उम्मीदों में बड़ा उलटफेर ला सकता है. क्योंकि अगर भारत इस मैच को जीतने में सफल हो जाता है तो भारत के WTC प्वाइंट्स में इजाफा होगा.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
Ind Vs SL LIVE Score, 2nd Test 2026: राहुल के बाद यशस्वी भी आउट, दबाव में आई टीम इंडिया; क्रीज पर कप्तान गिल और देवदत्त
Courtesy: @OfficialSLC

India Vs Sri Lanka LIVE Score, 2nd Test 2026: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में शुरू हो चुका है. भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है. टीम इंडिया इस मैच में एक बदलाव के साथ उतरी, जहां 33 वर्षीय सारांश जैन को टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण का मौका मिला और उन्हें रविंद्र जडेजा ने टेस्ट कैप सौंपी. भारत पहला टेस्ट 165 रन से जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे है. अब उसकी नजर लगातार दूसरी जीत के साथ सीरीज पर कब्जा करने के अलावा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने पर है.

11:32:22 AM

45 पर बोल्ड हुए जायसवाल

यशस्वी जायसवाल अपने अर्धशतक के करीब पहुंच असिथा फर्नांडो की गेंद पर बोल्ड हो गए. जायसवाल इस पारी में बेहद आक्रामक नजर आ रहे थे उन्होंने 53 गेंदों पर 45 रन बनाए. 

IND- 66/2 (16.6)
 

11:26:21 AM

50 पार पहुंचा भारत का स्कोर

यशस्वी जायसवाल ने केशरा नुवानथा की गेंद पर चौका जड़कर भारत को 50 पार पहुंचाया. इसके साथ ही यशस्वी जायवसाल 33 रन पर पहुंच गए हैं. 

IND- 53/1 (15.1)

10:58:40 AM

केएल राहुल हुए आउट

केएल राहुल महज 18 रन बनाकर लाहिरू कुमारा की गेंद पर आउट हो गए. कुमारा की गेंद पर राहुल के बल्ले का एज लगा और निरोशन डिकवेला ने बिना कोई गलती किए उनका कैच लपक लिया. जिसके बाद राहुल को पवेलियन लौटना पड़ा.

IND- 37/1 (10.4)

10:52:50 AM

KL Rahul ने जड़ा छक्का

प्रभाथ जयसूर्या की गेंद पर केएल राहुल ने एक शानदार छक्का जड़ा. ऐसा ही कुछ शॉट राहुल के बल्ले से गॉल में भी देखने को मिला था. 

10:25:39 AM

केएल राहुल ने बाउंड्री के साथ खोला खाता

विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने श्रीलंका के खिलाफ  दूसरे मैच की पहली पारी में चौके के साथ अपना खाता खोला. उन्होंने 11 गेंदों पर 4 रन बनाए.

IND- 17/0 (4.4)

10:09:47 AM

BCCI ने कुपदीप यादव पर दिया अपडेट

बता दें कुलदीप यादव वायरल की वजह से इस मैच का हिस्सा नहीं हैं. अब BCCI की उनकी तबीयत को लेकर अपडेट दिया है. 

10:07:52 AM

सारांश जैन को मिली डेब्यू कैप

भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है. कप्तान ने कुलदीप यादव की जगह सारांश जैन को डेब्यू का मौका मिला. उन्हें ऑलराउंड रविंद्र जडेजा ने उनकी डेब्यू कैप पहनाई. 

10:04:30 AM

यशस्वी ने लगाया पहला चौका

यशस्वी जायसवाल ने दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी ही गेंद पर चौका जड़कर अपने इरादे साफ कर दिए हैं. वह पिछले मैच में जो काम नहीं कर पाए थे वह इस मैच करने की कोशिश करेंगे. 

IND- 4/0 (0.2)

09:59:44 AM

IND vs SL प्लेइंग इलेवन

भारत प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुबमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, सारांश जैन, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

श्रीलंका प्लेइंग इलेवन: लाहिरू उदारा, कामिल मिशारा, पसिंदु सोरियाबंदरा, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (डब्ल्यू), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो

09:44:12 AM

दूसरा टेस्ट कब और कहां देखें?

शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम रविवार, 22 अगस्त से शुरू होने वाली सीरीज के दूसरे और अंतिम टेस्ट में श्रीलंका से भिड़ने कोलंबो में उतरेगी. दूसरे मैच के लिए गिल सेना ने अपनी कमर कस ली है. लाल गेंद के क्रिकेट में लंबे समय तक निराशाजनक परिणामों के बाद टीम इंडिया ने पहले मैच में श्रीलंका को 165 रनों से हराया था. अब भारत दूसरे मैच को भी जीत दर्ज इस सीरीज पर पूरी तरह कब्जा करना चाहेगा. IND vs SL 2nd Test: भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट कब और कहां देखें? समय से लेकर लाइव प्रसारण तक पूरी जानकारी 

09:42:06 AM

इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

लाइव मुकाबले में भारतीय टीम के इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन खास रहेगा:

रविंद्र जडेजा: पिच से मिलने वाली स्पिन मदद का फायदा उठा सकते हैं.
मानव सुथार: पहले टेस्ट में प्रभावी गेंदबाजी के बाद उनसे फिर उम्मीदें रहेंगी.
देवदत्त पडिक्कल: पिछले मैच में शतक लगाने के बाद उनका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है.
शुभमन गिल: कप्तान के तौर पर टीम को सीरीज जिताने की जिम्मेदारी उनके कंधों पर होगी.

09:38:33 AM

सुबह 10 बजे से शुरू होगा मुकाबला

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा और अंतिम टेस्ट कोलंबो के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा. मुकाबला सुबह 10 बजे शुरू होगा. भारतीय टीम पहले टेस्ट में शानदार जीत हासिल करने के बाद आत्मविश्वास से भरी है. पहले मुकाबले में भारत ने 165 रन से जीत दर्ज की थी. इस जीत में देवदत्त पडिक्कल के शानदार शतक और मानव सुथार की प्रभावी गेंदबाजी की अहम भूमिका रही थी. अब भारतीय टीम सीरीज पर कब्जा करने के लक्ष्य के साथ मैदान पर उतरेगी.