menu-icon
India Daily

LIVE IND vs SL, 2nd Test Day 5 Live: 2-0 से सीरीज अपने नाम करने को तैयार गिल सेना, भारत को 4 विकेट की तलाश

कोलंबो टेस्ट का पांचवां दिन भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबले के लिए काफी अहम साबित होने वाला है. भारत ने पहली पारी में श्रीलंका को 290 रन पर समेटकर फॉलोऑन दिया था, जिसके बाद टीम जीत की मजबूत स्थिति में पहुंच गई थी.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
IND vs SL, 2nd Test Day 5 Live: 2-0 से सीरीज अपने नाम करने को तैयार गिल सेना, भारत को 4 विकेट की तलाश
Courtesy: X (@BCCI)

IND vs SL, 2nd Test Day 5 Live: कोलंबो टेस्ट का पांचवां दिन भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबले के लिए काफी अहम साबित होने वाला है. भारत ने पहली पारी में श्रीलंका को 290 रन पर समेटकर फॉलोऑन दिया था, जिसके बाद टीम जीत की मजबूत स्थिति में पहुंच गई थी. लेकिन दूसरी पारी में श्रीलंका ने शानदार वापसी करते हुए चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 229/6 रन बना लिए और 16 रन की बढ़त हासिल कर ली.

अब भारतीय गेंदबाजों के सामने श्रीलंका के बाकी चार विकेट जल्द हासिल करने की चुनौती है. इसके बाद बल्लेबाजों को कम समय में लक्ष्य हासिल करना होगा. भारत के लिए सबसे बड़ी चिंता हालांकि श्रीलंकाई बल्लेबाज नहीं, बल्कि कोलंबो का मौसम है. पांचवें दिन बारिश की आशंका काफी ज्यादा है और अगर खराब मौसम के कारण खेल प्रभावित होता है, तो भारत की जीत की उम्मीदों को बड़ा झटका लग सकता है.

श्रीलंका की दूसरी पारी में पसिंदु सूरियाबंदारा ने 92 रन की शानदार पारी खेली, जबकि कामिंदु मेंडिस ने अर्धशतक लगाकर टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला. भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा और मानव सुथार ने गेंद से अहम योगदान दिया है. अब नजर इस बात पर होगी कि वे बाकी विकेट कितनी जल्दी निकाल पाते हैं.

भारत के लिए यह मुकाबला विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की रेस के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण है. टीम फिलहाल 53.33 प्रतिशत अंक के साथ पांचवें स्थान पर है. जीत से स्थिति बेहतर होगी, लेकिन ड्रॉ होने पर आगे की राह और कठिन हो सकती है. ऐसे में पांचवें दिन हर गेंद, हर रन और मौसम का हर बदलाव बेहद अहम रहने वाला है.

10:02:06 AM

श्रीलंका ने ली 34 रनों की लीड

मेजबान टीम फिलहाल भारत के आगे अब मैच को ड्रॉ करने के इरादे से मैदान पर उतरी है क्योंकि यहां से उनके मैच को अपने नाम करने थोड़ा मुश्किल है जिस कारण वह अपनी पूरी ताकत से मैच को ड्रॉ पर समाप्त करने की कोशिश करेंगे. बता दें पांचवें दिन का खेल शुरु होते ही लंका ने 34 रनों की लीड ले लि है. 

SL- 247/6 (77)