IND vs PAK Hockey Live Updates: अंतरराष्ट्रीय हॉकी के मंच पर आज एक बार फिर खेल जगत का सबसे बड़ा और रोमांचक मुकाबला चल रहा है. भारतीय टीम ने दो गोल दाग दिए. पहले पाकिस्तन ने गोल दागकर भारतीय टीम को चौंकाया लेकिन टीम इंडिया ने जबरदस्त वापसी कर ली. लंदन के ली वैली हॉकी सेंटर में FIH प्रो लीग 2026 के एक हाई-वोल्टेज मैच में भारतीय पुरुष हॉकी टीम अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान का सामना जोरो-शोरों से कर रही हैं. क्रेग फुल्टन की कोचिंग वाली टीम इंडिया के लिए यह मुकाबला अपनी साख बचाने और लीग तालिका में स्थिति सुधारने का एक शानदार मौका है.
02:56:34 AM
मैच खत्म हो गया है. हूटर बज गया है. भारत जीत गया है.
भारत 7-1 पाकिस्तान
11:51:08 PM
भारत की ओर से हार्दिक ने गोल किया. उन्होंने पेनल्टी स्ट्रोक दाईं ओर मारा और गोलकीपर बाईं ओर चला गया. भारत 3-1 से पाकिस्तान से आगे हो गया है.
11:44:06 PM
दूसरा हाफ शुरू हो गया है. पाकिस्तान ने हमला शुरू कर दिया है. वह मैच में वापसी करना चाहता है.
11:42:21 PM
पहला क्वार्टर में पाकिस्तन की ओर से बकर ने गोल कर स्कोर 1-0 कर दिया था. इसके बाद दूसरा क्वार्टर में पाकिस्तन के स्टार खिलाड़ी नदीम घायल हो गए. इसके बाद हरमनप्रीत ने शॉट लिया और सुखजीत की स्टिक से दिशा बदलकर गोल कर दिया और स्कोर 1-1 हो गया. एक बार फिर सरपंच साहब का जलवा दिखा और ठीक हाफटाइम ने पहले उन्होंने दूसरा गोल दागकर भारत को बढ़त दिला दी. हाफटाइम पर भारत 2-1 से पाकिस्तान से आगे है.
11:36:21 PM
हूटर बज गया है. हाफटाइम. भारत 2-1 से आगे. पहला गोल पाकिस्तान ने किया. एक समय भारत पर पाकिस्तान का दबदबा था. फिर भारतीय खिलाड़ियों ने दमदार वापसी करते हुए दो गोल दागकर मैच में वापसी कर ली. सरपंच साहब ने एक बार फिर अपना बेस्ट खेल दिखाया.
11:30:16 PM
गोल!!! भारत अब आगे हो गया है. हरमनप्रीत ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला. टॉप राइट कॉर्नर में क्या शानदार शॉट मारा है. हरमनप्रीत लाजवाब हैं.
IND 2-1 PAK, 26'
11:22:07 PM
गोल!!! भारत को पेनल्टी कॉर्नर! हरमनप्रीत ने शॉट लिया और सुखजीत की स्टिक से दिशा बदलकर गोल हो गया.
IND 1-1 PAK, 20वां मिनट
11:18:20 PM
पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी नदीम घायल हो गए हैं. भारतीय सर्कल के अंदर स्टिक से टकराकर आई गेंद उनके चेहरे पर लगी. स्थिति अच्छी नहीं लग रही है, उन्हें इलाज दिया जा रहा है और खेल रोक दिया गया है. उन्हें व्हीलचेयर पर ले जाया जा रहा है.
11:13:14 PM
दूसरा क्वार्टर शुरू हो गया है और भारत 0-1 से पीछे है. पाकिस्तान हरे रंग की और भारत सफेद रंग की जर्सी में है. टीम इंडिया कमबैक करने की फिराक में है.
11:08:45 PM
हूटर बज गया! पहला क्वार्टर खत्म. पाकिस्तान 1-0 से आगे. बाकर के गोल ने टीम इंडिया को बैकफुट पर भेज दिया है.
11:07:15 PM
बकर का लो फ़्लिक सर्कल के अंदर शानदार ट्रैप और उन्होंने गोलकीपर को छकाते हुए गोल कर दिया. क्या शानदार ड्रैग-फ़्लिक और बेहतरीन PC. पाकिस्तान 1-0 से आगे.
10:59:02 PM
राजिंदर सर्कल में तेजी से आगे बढ़ते हैं और मनदीप को पास देते हैं. मनदीप का शॉट एक खिलाड़ी के पैर से टकराता है और भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिलता है. ड्रैग-फ्लिक को पहले रशर ने रोक दिया.
10:54:35 PM
भारत खेल बनाने की कोशिश कर रहा है लेकिन मौके नहीं बना पा रहा है. पाकिस्तान को मिडफील्ड में जगह मिल रही है लेकिन वे भी अटैक करने के मौके नहीं बना पा रहे हैं.
10:51:46 PM
भारत गेंद को चारों ओर घुमा रहा है. पाकिस्तान डिफेंस में डटा हुआ है.
10:50:52 PM
मनदीप तेजी से आगे बढ़े और उन्हें फाउल किया गया. भारत को पेनल्टी कॉर्नर! एक और पेनल्टी कॉर्नर. पेनल्टी कॉर्नर पर जोरदार शॉट. राजिंदर का शॉट बाहर चला गया.
IND 0-0 PAK, 2'
10:42:51 PM
INDIA VS PAKISTAN AT FIH PRO LEAGUE RECORD
— The Khel India (@TheKhelIndia) June 26, 2026
🇮🇳🏑🇵🇰 pic.twitter.com/W5kCFH0aFa
10:41:28 PM
राष्ट्रगान का समय हो गया है... मैच शुरू होने में अब ज्यादा देर नहीं है.
10:40:00 PM
दोनों टीमें मैच से पहले की औपचारिकताओं के लिए मैदान आ गई हैं. पहले पाकिस्तान की टीम मैदान पर आई और उसके बाद भारत की टीम.
10:33:10 PM
भारतीय हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी, जो हाल ही में अपने देश के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बने हैं, आज 34 साल के हो गए हैं. जीत मनप्रीत के लिए इस दिन को और भी खास बना देगी.
𝐇𝐀𝐏𝐏𝐘 𝐁𝐈𝐑𝐓𝐇𝐃𝐀𝐘, 𝐌𝐀𝐍𝐏𝐑𝐄𝐄𝐓 𝐒𝐈𝐍𝐆𝐇! 🎂🇮🇳
— Hockey India (@TheHockeyIndia) June 26, 2026
From inspiring a generation with historic Olympic podium finishes in Tokyo and Paris to becoming India's most-capped hockey player with his 413th international appearance, Manpreet's journey is a testament to… pic.twitter.com/fBZO1XL3kp
10:12:47 PM
प्लेइंग XI: मोहित एचएस, जरमनप्रीत सिंह, अभिषेक, हरमनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, मनदीप सिंह, राजिंदर सिंह, संजय, दिलप्रीत सिंह, सुमित.
बेंच: विवेक सागर प्रसाद, जुगराज सिंह, राज कुमार पाल, यशदीप सिवाच, सुखजीत सिंह, सूरज करकेरा और शिलानंद लाकड़ा.
INDIA'S PLAYING XI VS PAKISTAN 🇵🇰 pic.twitter.com/Lgu5RIEeqz
— The Khel India (@TheKhelIndia) June 26, 2026
10:09:20 PM
मैच रात 10:30 बजे शुरू होगा. स्पेन अभी अर्जेंटीना के खिलाफ खेल रहा है और 2-1 से आगे है.