Lok Sabha Elections 2024

Lok Sabha Elections 2024 Live: संघ पर साधा संजय ने निशाना, बोले, नागपुर के संविधान से चलती है बीजेपी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक तरफ जहां राजस्थान में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे, वहीं इंडिया गठबंधन के नेता झारखंड के रांची में जुट रहे हैं. प्रभात तारा मैदान में होने वाली विपक्षी की इस रैली पर देशभर की नजर हैं. पढ़ें पल-पल के चुनावी अपडेट्स, इंडिया डेली लाइव पर.

Gyanendra Tiwari
LIVETV

झारखंड की राजधानी रांची का सियासी माहौल बदल गया है. इंडिया गठबंधन के दल, प्रभात तारा मैदान में जुटने वाले हैं. विपक्षी दलों की इस रैली में 14 पार्टियां जुटने वाली हैं. इस रैली से पहले झारखंड में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, ममता बनर्जी, हेमंत सोरेन और अरविंद केजरीवाल जैसे नेताओं के पोस्टर लगाए गए हैं. झारखंड की 14 लोकसभा सीटों को साधने की कोशिश में इंडिया गठबंधन जुट गया है. झारखंड मुक्ति मोर्चा ने इस रैली को उलगुलान नाम दिया है. JMM के कर्ता-धर्ता हेमंत सोरेन जेल में हैं. यह रैली, उनकी गैरमौजूदगी में हो रहा है. आइए जानते हैं आज के सियासी माहौल की पल-पल की खबर, इंडिया डेली पर.