Year Ender 2024: किसी ने पहनी मां की साड़ी तो किसी ने चुनी सादगी... इस साल बॉलीवुड हसीनाओं के इन ब्राइडल लुक्स ने मचाई धूम
Year Ender 2024: हर एक शादी में देखा गया कि इन सेलिब्रिटी दुल्हनों ने न सिर्फ फैशन बल्कि traditionalism को भी सहेजा और 2024 को एक यादगार फैशन साल बना दिया.
2024 Best Celebrity Bridal Fashion: साल 2024 में, बॉलीवुड और अन्य इंडस्ट्रीज की सेलिब्रिटी शादियां सिर्फ पर्सनल खुशी के मौके नहीं, बल्कि फैशन शो बन गई. हर ब्राइड ने अपनी शादी में कुछ खास पहनकर न केवल अपनी संस्कृति को सलाम किया, बल्कि फैशन की दुनिया में भी एक नया ट्रेंड सेट किया.
इस साल कई ऐसे सेलेब्स ने रेड ब्राइल लहंगा को ditch किया तो कई ने ट्रेडिशनल आउटफिट को चुना. सभी दुल्हन के लुक जो एक जैसा था वो खूबसूरती थीं. इस साल सभी सेलिब्रिटी दुल्हनियां अपने वेडिंग आउटफिट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं.
Also Read
- Kisan Diwas 2024: 11 करोड़ से अधिक किसानों को मिला PM-Kisan स्कीम का लाभ, एक नजर में देखें अन्नदाताओं से जुड़ी योजनाएं
- सानिया मिर्जा और मोहम्मद शमी दुबई में हुए स्पॉट, जानें क्या है माजरा?
- घर का नाम 'रामायण' हो, लक्ष्मी कोई और उठा ले जाए... सोनाक्षी की शादी पर कुमार विश्वास ने शत्रुघ्न सिन्हा पर साधा निशाना
राधिका मर्चेंट
राधिका मर्चेंट की शादी एंटरप्रेन्योर अनंत अंबानी से हुई और यह शादी अंबानी परिवार की तरह ही भव्य थी. राधिका ने अपनी दादी के 100 साल पुराने ब्लाउज के साथ एक खूबसूरत लहंगा पहना, जो पारंपरिक और आधुनिकता का बेहतरीन मिलाजुला था.