Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026

50 की उम्र में मिस हुआ पीरियड, अब सता रहा प्रेग्नेंसी या मेनोपॉज का डर! किस परेशानी में हैं ट्विंकल खन्ना?

What Is Menopause: बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने इंस्टाग्राम पर एक बूमरैंग शेयर किया है जिसमें उन्हें डर सता रहा है. पोस्ट में कैप्शन में लिखा है कि जब आप 50 की हो और आपके पीरियड मिस हो जाए, तब आप सोचती हैं कि ये मेनोपॉज है या प्रेगनेंसी. एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर फैंस जमकर पोस्ट कर रहे हैं. मेनोपॉज के समय महिलाओं के पीरियड्स आना बंद हो जाते हैं.

Pinterest
India Daily Live

Twinkle Khanna: बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना अपनी एक्टिंग के साथ जबरदस्त ह्यूमर के लिए भी पॉपुलर हैं. फिलहाल ट्विंकल फिल्मी दुनिया से दूर हैं लेकिन  सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अपने फैंस के लिए आए दिन पोस्ट शेयर करती रहती हैं. उनके पोस्ट से फैंस को मजा आता है तो कभी वे हैरान रह जाते हैं. इसी बीच ट्विंकल खन्ना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्हें डर सता रहा है.

ट्विंकल खन्ना ने इंस्टा पर बूमरैंग शेयर किया है जिसमें वह अपने हाथ में कॉफी मग लिए नजर आ रही हैं. इस बूमरैंग पर एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, "जब आप 50 की हो और आपके पीरियड मिस हो जाए, तब आप सोचती हैं कि ये मेनोपॉज है या प्रेगनेंसी.' बता दें, ट्विंकल खन्ना 50 उम्र की हो गई है और उन्हें प्रेग्नेंसी या मेनोपॉज का डर सता रहा है. एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं.

क्या होता है मेनोपॉज?

जब महिलाओं को पीरियड आना बंद हो जाता है तो उसे मेनोपॉज कहा जाता है. आमतौर पर  महिलाएं 45-55 की उम्र में मेनोपॉज शुरू होता है. मेनोपॉज के दौरान शारीरिक के साथ-साथ मेंटली भी लक्षण नजर आते हैं. इस फेज के समय  चिड़चिड़ाहट, सैडनेस, मूड स्विंग्स से लेकर भूलने जैसी कई दिक्कतों की सामना करना पड़ जाता है. मेनोपॉज के समय पीरियड अनियमित होना, नींद न आना, ब्रेस्ट्स में दर्द होना, सूजन, शरीर में दर्द और प्राइवेट पार्ट में ड्राईनेस जैसे लक्षण नजर आने लगते हैं.

इन बातों का रखें ख्याल

एक्सपर्ट के मुताबिक मेनोपॉज फेज में कुछ हेल्थ टिप्स को फॉलो करना जरूरी है. इस फेज में धूम्रपान से दूरी बनानी चाहिए. रोजाना योग या एक्सरसाइज भी करें. खाने में नमक, चीनी और मसालों का कम इस्तेमाल करें. रोजाना 8 घंटे की नींद लें. इससे शारीरिक-मानसिक दोनों स्वास्थ्य पर अच्छा असर हो सकता है.

Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है.  theindiadaily.com  इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.