IMD Weather

गले में फूलों की माला, चेहरे पर मुस्कान... ट्रंप की बेटी टिफनी का एलिगेंट लुक बना चर्चा का विषय; अक्षरधाम से वायरल हुईं तस्वीरें

डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप अपने पति माइकल बोलोस के साथ दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर पहुंचीं. दोनों ने मंदिर की भव्यता और भारतीय संस्कृति का अनुभव किया.

@TiffanyATrump x account
Km Jaya

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप इन दिनों भारत यात्रा को लेकर सुर्खियों में हैं. अपने पति माइकल बोलस के साथ टिफनी राजधानी दिल्ली में स्थित स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर पहुंचीं. अपनी यात्रा के दौरान इस जोड़े ने मंदिर परिसर की शानदार वास्तुकला, भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक माहौल का भरपूर आनंद लिया. टिफनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रही हैं, जहां उनका सादा लेकिन शानदार अंदाज सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहा है.

टिफनी ट्रंप ने अक्षरधाम मंदिर परिसर से कई तस्वीरें अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर शेयर कीं. कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'अक्षरधाम मंदिर का एक अविश्वसनीय दौरा.' तस्वीरों में टिफनी और उनके पति एक साथ पोज देते नजर आ रहे हैं और दोनों ही बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं. मंदिर का विशाल परिसर, बारीक नक्काशी और भारतीय कला की झलकियां उनकी यात्रा को सचमुच खास बना गईं.

टिफनी भारतीय संस्कृति से प्रभावित नजर आईं

अक्षरधाम मंदिर लंबे समय से भारत आने वाले विदेशी मेहमानों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है. मंदिर परिसर में टिफनी और माइकल का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया. तस्वीरों में दोनों के गले में सफेद फूलों की मालाएं नजर आ रही हैं. 

कैसा था टिफनी ट्रंप का लुक और पहनावा?

इस यात्रा के दौरान टिफनी ट्रंप का सादा लेकिन बेहद शानदार लुक काफी सराहा गया. उन्होंने नीले और सफेद रंग की धारीदार 'बॉडीकॉन मिडी ड्रेस' पहनी थी, जो उन्हें एक क्लासी और आकर्षक अंदाज दे रही थी. उन्होंने अपने लुक को खुले, लहराते सुनहरे बालों, हल्के मेकअप और स्टाइलिश धूप के चश्मे के साथ पूरा किया.

कैसा था माइकल बोलस का लुक?

वहीं माइकल बोलस नेवी ब्लू पोलो टी-शर्ट और बेज रंग की पतलून पहनकर मंदिर पहुंचे. अपने कैजुअल पहनावे में भी वे काफी आकर्षक लग रहे थे. हालांकि दोनों के गले में पड़ी सफेद फूलों की मालाओं ने उनकी पूरी वेशभूषा में एक अलग ही आकर्षण जोड़ दिया था.

अक्षरधाम मंदिर के सामने ली गई तस्वीरों में, यह जोड़ा बेहद खुश और सुकून में नजर आ रहा था. कई यूजर्स भारतीय संस्कृति के प्रति उनके सम्मान की तारीफ कर रहे हैं.