मानसून में दिल्ली के इन Cafe में लें बारिश का मजा, टेस्टी फूड के साथ मिलेगा शानदार इंटिरियर
Best Delhi Restaurants: आखिरकार दिल्ली राज्य में बारिश ने दस्तक दे दी है. बारिश के बाद लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली है. ऐसे में अब लोग बारिश का आनंद लेने के लिए बाहर हैंगआउट करने का प्लान कर रहे हैं. दिल्ली में कई पॉपुलर रेस्तरां हैं जहां स्वादिष्ट डिश के साथ बारिश का खूबसूरत नजारा भी देखने को मिल सकता है. आइए जानते हैं इन खास कैफे के बारे में.
Best Cafe For Monsoon: भीषण गर्मी के बाद आखिरकार दिल्ली में बारिश ने दस्तक दे दी है. मानसून सीजन में लोग परिवार और दोस्तों के साथ पकौड़े बनाकर बारिश का आनंद लेते हैं. वहीं, कुछ लोग बारिश में भीगते हुए मजे लेते हैं और कुछ लोग तलाश करते हैं कि वह खास पल सुकून के साथ अपने दोस्त, पार्टनर या परिवार के साथ कहीं बाहर बारिश की ठंडी फुहारों को मजा उठा सकें. इसी के बारे में सोचते हुए हम आपको दिल्ली की ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जहां बारिश में स्वादिष्ट खाने के साथ बारिश का आनंद लें सकते हैं.
दिल्ली में कई पॉपुलर रेस्तरां हैं जहां स्वादिष्ट डिश के साथ बारिश का खूबसूरत नजारा भी देखने को मिल सकता है. इन रेस्तरां के इंटीरियर को नजर में रखते हुए आप अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करने के लिए शानदार तस्वीरें भी लें सकती हैं. आइए जानते हैं दिल्ली के इन बेस्ट रेस्तरां के बारे में.
फैब कैफे
अपनी यूनिक सेटिंग और एंबियंस को देखते हुए, फैब कैफे (Fab Cafe) लेक के किनारे मौजूद है. अगर आप एक शांत वातावरण की तलाश में हैं तो यह एकदम सही जगह है जहां आप ताजी हवा, रिमझिम बारिश का आनंद ले सकते. फैब कैफे सुंदर नर्सरी में झील के किनारे बसा हुआ है.
मिया बेला
बारिश के मौसम में अपने दोस्तों या पार्टनर के साथ हैंगआउट करने के लिए बेस्ट साबित हो सकता है. मिया बेला (Mia Bella)अपने लाजवाब पिज्जा, मशरूम रिसोट्टो, श्रीराचा चिकन विंग्स के लिए काफी मशहूर है. अगर आप मिया बेला रेस्तरां आए तो यूनिक कॉकटेल एक बार जरूर चकें.
AMA कैफे
अगर आप नॉर्थ कैंपस के स्टूडेंट हैं तो AMA कैफे के बारे में जरूर जानते होंगे. AMA कैफे के फ़्लफ़ी पैनकेक, बेकरी, चीज़ गार्लिक ब्रेड, वेनिला आइसक्रीम के साथ मड केक और हॉट कॉफी काफी स्वादिष्ट हैं. बारिश के मौसम में एक बार यहां जरूर आएं.
डिग्गिन
डिग्गिन (Diggin) अपने लाजवाब भोजन और सुंदर माहौल के साथ, दिल्ली के खूबसूरत कैफे की लिस्ट में शामिल है. यह बालकनी डाइनिंग कैफे आनंद लोक में स्थित है जहां आप बारिश को देखते हुए भोजन कर सकते हैं. इसके अलावा अपने चारों ओर मौजूद हरियाली के कारण मानसून के दौरान लोग घूमने आते रहते हैं.