T20 World Cup 2026

Shardiya Navratri 2025: गरबा नाइट के लिए इन मार्केट से खरीदें बेस्ट चनिया चोली, कम दाम में मिलेगा स्टाइलिश लुक

भारत में त्योहार पारंपरिक लुक के बिना अधूरे लगते हैं. शारदीय नवरात्रि में पंडाल सजेंगे और डांडिया-गरबा की धूम मचेगी. दिल्ली, मुंबई और गुजरात में डांडिया नाइट का खास उत्साह रहता है. अगर आप भी इस नवरात्रि घाघरा-चोली खरीदना चाहती हैं तो दिल्ली की मार्केट्स बेस्ट विकल्प हैं.

Pinterest
Princy Sharma

Shardiya Navratri 2025: भारत में कोई भी त्योहार या फंक्शन पारंपरिक लुक के बिना अधूरा लगता है. अब जैसे ही शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होने वाली है, जगह-जगह पंडाल सजेंगे और डांडिया-गरबा की धूम मचेगी. खासतौर पर दिल्ली, मुंबई और गुजरात जैसे शहरों में डांडिया नाइट को लेकर जबरदस्त उत्साह रहता है. इस मौके पर महिलाएं पारंपरिक घाघरा-चोली पहनकर डांडिया करती हैं. 

अगर आप भी इस नवरात्रि डांडिया नाइट की तैयारी कर रही हैं और घाघरा-चोली खरीदना चाहती हैं, तो दिल्ली की ये मार्केट्स आपके लिए परफेक्ट जगह हैं.

1. लाजपत नगर मार्केट

साउथ दिल्ली की ये मार्केट एथनिक शॉपिंग के लिए फेमस है. यहां आपको हर डिजाइन और रंग में ट्रेंडी घाघरा-चोली मिल जाएंगी. वीकेंड पर यहां भारी भीड़ रहती है.

2. जनपथ की गुजराती मार्केट

जनपथ के पास स्थित ये गुजराती मार्केट पारंपरिक कपड़ों के लिए जानी जाती है. यहां से आप थ्रेड वर्क और शीशे के वर्क वाले सुंदर घाघरा-चोली और दुपट्टे खरीद सकती हैं.

3. करोल बाग मंडे मार्केट

कम दाम में घाघरा-चोली खरीदनी है तो सोमवार को करोल बाग की मंडी सबसे सही जगह है. यहां अफोर्डेबल प्राइस पर डिजाइनर ब्लाउज और घाघरे मिल जाते हैं.

4. सरोजनी नगर मार्केट

दिल्ली की सरोजनी नगर तो फैशन लवर्स की पहली पसंद है. नवरात्रि के दौरान यहां से आप घाघरा-चोली, स्कर्ट, क्रॉप टॉप और दुपट्टे खरीदकर ट्रेंडी लुक पा सकती हैं. साथ ही ज्वेलरी और बैग भी बहुत सस्ते मिलते हैं.