T20 World Cup 2026

Republic Day 2025: 76वें गणतंत्र दिवस को बनाना चाहते हैं खास, तो घूमने जाए ये ऐतिहासिक जगहें

भारत 26 जनवरी को 76वां गणतंत्र दिवस मनाएगा. इस दिन दिल्ली की गणतंत्र दिवस परेड मुख्य आकर्षण होगी. यह केवल सैन्य ताकत और सांस्कृतिक विविधता का उत्सव नहीं, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम की यादें ताजा करने और ऐतिहासिक स्थलों की सैर का भी अवसर है.

Pinterest
Princy Sharma

Republic Day 2025: भारत 26 जनवरी को पूरा भारत गणतंत्र दिवस मनाएगा.  इस मौके पर पूरे देश में भव्य समारोह आयोजित किए जाएंगे, जिनमें दिल्ली में होने वाली आइकॉनिक गणतंत्र दिवस परेड मुख्य आकर्षण होगी. साथ ही, राज्य और जिला स्तर पर भी कई कार्यक्रम आयोजित होंगे, जो देशभक्ति का जश्न मनाने का मौका देते हैं. 

गणतंत्र दिवस सिर्फ भारत की सैन्य ताकत और सांस्कृतिक विविधता को देखने का मौका नहीं है, बल्कि यह दिन भारत के स्वतंत्रता संग्राम की यादों को ताजा करने का भी सही समय है. अगर आप इस खास दिन पर ऐतिहासिक स्थलों को घूमना चाहते हैं, तो यहां हम भारत के पांच टॉप स्थलों के बारे में बता रहे हैं, जिनसे आपको आजादी के संघर्ष की गहराई को महसूस करने का मौका मिलेगा.

लाल किला, दिल्ली

दिल्ली के दिल में स्थित लाल किला भारत के स्वतंत्रता संग्राम के कई अहम पलों का गवाह रहा है. यह वही स्थान है जहां से हर साल प्रधानमंत्री तिरंगा फहराकर देश को संबोधित करते हैं. गणतंत्र दिवस पर यहां की ऐतिहासिक परेड और सांस्कृतिक झलकियां देखने का मौका जरूर लें.

जलियांवाला बाग, अमृतसर

अमृतसर का यह ऐतिहासिक स्थल हर भारतीय के दिल में एक दर्द भरी याद के रूप में दर्ज है. 1919 में हुए जलियांवाला बाग नरसंहार ने आजादी की लड़ाई को और तीव्र बना दिया. आज यह स्थान उन मासूम लोगों की याद में बना हुआ है, जिन्होंने आजादी के लिए अपनी जान गंवाई. 

इंडिया गेट, दिल्ली

18वीं शताब्दी में बना विशालकाय इंडिया गेट उन भारतीय सैनिकों की याद में बनाया गया था, जो प्रथम विश्व युद्ध और 1919 के अफगान युद्ध में शहीद हुए. यहां 13,000 से अधिक सैनिकों के नाम अंकित हैं. गणतंत्र दिवस पर इसे देखने का अनुभव बेहद खास होता है.

साबरमती आश्रम, गुजरात

महात्मा गांधी द्वारा 1915 में स्थापित साबरमती आश्रम भारत के स्वतंत्रता आंदोलन का एक अहम हिस्सा रहा है. यह आश्रम गांधीजी की सादगी भरी जीवनशैली और स्वतंत्रता संघर्ष की यात्रा को समझने के लिए एक आदर्श स्थान है.

सेल्युलर जेल, पोर्ट ब्लेयर

काला पानी के नाम से कुख्यात यह तीन मंजिला जेल, अंडमान द्वीप पर स्थित है. यहां स्वतंत्रता संग्राम के कई सेनानियों को कठोर जीवन जीने के लिए कैद किया गया था. यह स्थल उन बलिदानों की गवाही देता है, जिन्होंने भारत को आजादी दिलाने के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया.