US Israel Iran War

क्या Gen Z बच्चे नहीं मानते आपकी बात? इन टिप्स को करें फॉलो, गहरा होने लगेगा रिश्ता!

दुनिया में तेजी से हो रहे बदलाव के साथ Gen Z अपनी तकनीकी क्षमता और अधिकारों के प्रति जागरूकता से पहचान बना रही है. हालांकि, यह बदलाव पुराने पैरेंट्स के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है.

Pinterest
Princy Sharma

नई दिल्ली: दुनिया में तेजी से हो रहे बदलाव के साथ Gen Z अपनी पहचान बना रही है, ना सिर्फ देश में, बल्कि विदेशों में भी. ये नई पीढ़ी तकनीकी रूप से बेहद सक्षम है और अपने अधिकारों के लिए खड़ी होती है. हालांकि, यह बदलाव कई बार पुराने पैरेंट्स के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है. इसलिए, अगर माता-पिता Gen Z को सही तरीके से समझना चाहते हैं, तो उन्हें कुछ महत्वपूर्ण बदलावों को अपनाना होगा.

सबसे पहले, Gen Z का दृष्टिकोण और विचारधारा पहले की पीढ़ी से अलग है. यह पीढ़ी अपनी बात खुले तौर पर कहती है और किसी से भी डरती नहीं है. ऐसे में, पैरेंट्स को पुराने नियमों को बदलकर इन नए विचारों को स्वीकारना होगा. जब बच्चे अपनी बात रखें, तो उन्हें बीच में टोके बिना सुनना जरूरी है. 

स्क्रीनटाइम कैसे कंट्रोल करें? 

इसके अलावा, इस जेनरेशन का डिजिटल दुनिया से गहरा जुड़ाव है, जिससे उनके लिए मोबाइल और ऑनलाइन मौजूदगी एक अहम हिस्सा बन चुका है. स्क्रीनटाइम कम करने के बजाय, इस पर स्वस्थ बातचीत करना बेहतर रहेगा.

मेंटल हेल्थ का ख्याल रखें

इसके साथ ही, Gen Z मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों पर भी बहुत मुखर है. तनाव, चिंता, और अवसाद जैसे विषयों पर यह पीढ़ी खुलकर बात करती है. ऐसे में माता-पिता को चाहिए कि वे अपने बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को उतनी ही गंभीरता से लें, जितना वे शारीरिक स्वास्थ्य को मानते हैं. खुला और बिना आलोचना वाला संवाद बच्चों के लिए बेहद जरूरी है, ताकि वे अपनी भावनाओं और समस्याओं को बिना डर के साझा कर सकें.

रियल्टी को स्वीकार करें 

Gen Z को दिखावे से ज्यादा वास्तविकता पसंद है. इस पीढ़ी के लिए अपनी असल पहचान और कमजोरी को स्वीकार करना आत्मविश्वास की निशानी है. इसलिए, माता-पिता को अपने बच्चों पर परफेक्ट होने का दबाव डालने की बजाय, उन्हें उनकी यूनिकनेस को पहचानने और स्वीकारने के लिए प्रेरित करना चाहिए.

बच्चो के साथ करें खुलकर बात

Gen Z के बच्चे पर्यावरण और सामाजिक मुद्दों के प्रति भी जागरूक हैं. इसलिए, पैरेंट्स को अपने बच्चों के साथ इन विषयों पर खुलकर बात करनी चाहिए. अंत में, जब विचारों में मतभेद हो, तो शक्ति संघर्ष से बचने के बजाय, एक सम्मानजनक संवाद की दिशा में काम करना चाहिए. इस तरह, Gen Z के साथ अच्छा तालमेल बना सकते हैं.