खाते हैं आलू तो अभी जान लें ये बात, बाद में हो जाएगी देर...चुकानी पड़ सकती है भारी कीमत 

Green Potatoe Side Effects: हरा आलू खाना सेहत के लिए ठीक नहीं है. हरे रंग का आलू खाने से पाचन की समस्या, यहां तक की फूड पॉइजनिंग भी हो सकती है.

Amit Mishra

Green Potatoe Side Effects: आलू का इस्तेमाल हर घर में रोजना किसी ना किसी रूप में होता है. कई बार तो अकेला आलू ही किचन की शान बन जाता है. आलू की सब्जी, भरता, भुजिया और भी बहुत कुछ है जो आलू से बनाकर खा सकते हैं. कई बार आपने गौर किया होगा कि कुछ आलू छीलने के बाद हरे नजर आते हैं. कुछ तो पूरे ही हरे होते हैं तो कुछ कहीं-कहीं से हरे होते हैं. तो क्या आप हरे आलू को भी खा लेते हैं. यदि हां, तो ऐसा करना आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है. आखिर कैसे हरा आलू खाना हानिकारक है, चलिए जानते हैं. 

हरा आलू खाने के नुकसान

हरा आलू खाना सेहत के लिए सही नहीं है. आलू तब हरा हो जाता है, जब इसमें ग्लाइकोलकोलॉएड (glycoalkoloid) नाम का कम्पाउंड जिसे सोलानिन (Solanine) कहते हैं, बहुत अधिक होता है. जब आप हरा आलू अधिक खाते हैं तो पेट खराब हो सकता है. ये आमतौर पर टॉक्सिक होता है. इसके सेवन से उल्टी आ सकती है. मितली महसूस हो सकती है. पेट में दर्द हो सकता है. डायरिया की समस्या भी हो सकती है. ऐसे में बेहतर है कि आप हरा आलू ना खाएं. 

हो सकती हैं न्यूरोलॉजिकल समस्याएं

कुछ मामलों में जब अधिक हरे रंग का आलू खा लिया जाए तो पाचन की समस्या, यहां तक की फूड पॉइजनिंग भी हो सकती है. कई बार ये सोलानिन सिरदर्द, बेचैनी का कारण भी बन सकता है. लगातार आप हरा आलू खाते हैं तो कुछ किस्म का कैंसर होने की आशंका बढ़ सकती है. बेहतर है कि आप इसे खाने से बचें. सोलानिन न्यूरोटॉक्सिन होता है, जिसके शरीर में जाने से सिरदर्द, उल्टी, मतली होने लगती है. इतना ही नहीं, बार-बार इसका सेवन किया जाए तो न्यूरोलॉजिकल समस्याएं भी हो सकती हैं.

जरूर दें ध्यान 

जो आलू हरे रंग का होता है, उसका स्वाद भी थोड़ा कसैला होता है और ये टॉक्सिन होने का संकेत है. फिर भी, बेहद कम हरे हुए आलू को आप तब ही खाएं, जब उसे बहुत अच्छी तरह से पकाया गया हो. पूरी तरह से आलू हरा दिखे, तो उसे फेंक देना ही सही है. आप चाहें तो हरे भाग को काट कर हटा दें.