खुल गया जापानी ब्यूटी का राज, ग्लास स्किन पाने के लिए लोग पीते हैं Hokkaido Milk!

Hokkaido Milk: गाय दूध के अलावा अब लोग अपनी सेहत के हिसाब से अलग-अलग तरह के दूध आजमा रहे हैं. लेकिन इन सबके बीच 'होक्काइडो मिल्क' ने दुनियाभर में काफी popularity हासिल की है. जानें, क्या है यह खास दूध और इसके फायदे

Pinterest
Princy Sharma

Hokkaido milk Benefits: कहा जाता है कि राजा और रानी के दौर में सभी रानियां दूध से स्नान करती थीं. दूध और सुंदरता का यह कनेक्शन सदियों पुराना है. आज भी घर में बने फेस पैक्स में दूध का इस्तेमाल किया ताजा है. लेकिन इन दिनों 'Hokkaido milk' का नाम खूब चर्चा में है. जापान के इस खास दूध ने न सिर्फ सेहत बल्कि स्किनकेयर की दुनिया में भी हलचल मचा दी है. आइए जानें, होक्काइडो मिल्क क्या है और क्यों यह इतना खास है

होक्काइडो मिल्क, जापान के सबसे उत्तरी द्वीप (northern island) होक्काइडो की गायों का दूध है. यह द्वीप अपनी प्राकृतिक सुंदरता, हरियाली, ठंडे मौसम और साफ पानी के लिए जाना जाता है. इन प्राकृतिक वजहों से यहां की गायों का दूध बेहद पौष्टिक और मलाईदार होता है.

जब पश्चिमी देशों से लोग यूरोपीय खेती की तकनीक लेकर जापान आए तब होक्काइडो में डेयरी फार्मिंग की शुरुआत 1800 के दशक में हुई. धीरे-धीरे होक्काइडो अपने हाई क्वालिटी वाले डेयरी प्रोडक्ट्स के लिए फेमस हो गया. जापान का लगभग आधा दूध होक्काइडो से आता है और यह दुनियाभर में अपनी क्वालिटी के लिए मशहूर है.

होक्काइडो मिल्क के स्वास्थ्य लाभ

होक्काइडो मिल्क में कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन A और D भरपूर मात्रा में होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने, मांसपेशियों के विकास और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं. इसका हाई फैट कंटेंट इसे और भी ज्यादा क्रीमी और स्मूथ बनाता है. इसकी क्रीमी टेक्सचर और मीठे स्वाद के कारण इसे कॉफी और लग्जरी रेसिपीज में खूब इस्तेमाल किया जाता है.

स्किन के लिए फायदेमंद

होक्काइडो मिल्क, जापानी ब्यूटी सीक्रेट्स और ग्लास स्किन ट्रीटमेंट इन दिनों स्किनकेयर बाजार में छाए हुए हैं. ऐसे में होक्काइडो मिल्क भी अपनी जगह बना रहा है.

  • इसमें मौजूद फैट और प्रोटीन त्वचा को हाइड्रेट और सॉफ्ट रखते हैं.  
  • यह एक बेहतरीन मॉइस्चराइजर के रूप में काम करता है, जो त्वचा की इलास्टिसिटी सुधारता है और ड्राइनेस कम करता है.  
  • इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा को नेचुरली एक्सफोलिएट करता है, जिससे स्किन नर्म और चमकदार बनती है. 
  • इसके प्रोटीन त्वचा को शांत रखते हैं और नियमित इस्तेमाल से नेचुरल ग्लो लाने में मदद करते हैं.

यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है.   theindiadaily.com  इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.