menu-icon
India Daily

क्या वाकई ज्यादा पानी पीने से होते हैं पतले, जानें सच

वजन घटाना आजकल की सबसे बड़ी स्वास्थ्य चुनौती बन चुकी है. बढ़ता हुआ वजन न केवल लुक्स को प्रभावित करता है, बल्कि यह दिल, डायबिटीज, जोड़ों के दर्द और अन्य कई गंभीर बीमारियों को भी जन्म देता है.

Priya singh
Edited By: Priya Singh
क्या वाकई ज्यादा पानी पीने से होते हैं पतले, जानें सच
Courtesy: x

वजन घटाना आजकल की सबसे बड़ी स्वास्थ्य चुनौती बन चुकी है. बढ़ता हुआ वजन न केवल लुक्स को प्रभावित करता है, बल्कि यह दिल, डायबिटीज, जोड़ों के दर्द और अन्य कई गंभीर बीमारियों को भी जन्म देता है. इसलिए लोग फिटनेस को लेकर सजग हैं और वजन घटाने के लिए विभिन्न उपायों को अपनाते हैं. कुछ लोग जिम जाते हैं, तो कुछ लोग घर पर ही वजन घटाने के तरीके खोजते हैं. लेकिन एक ऐसा तरीका है जिसे अपनाकर आप आसानी से वजन कम कर सकते हैं, और वह है पानी पीना.

पानी पीने का तरीका और समय सही होना चाहिए, ताकि इसके अधिकतम फायदे मिल सकें. आइए जानते हैं पानी पीने से वजन घटाने में मदद कैसे मिल सकती है और इस बारे में हार्वर्ड के एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं.

वजन घटाने के लिए पानी पीने का सही समय

पानी पीने का समय सही तरीके से तय करना वजन घटाने में अहम भूमिका निभा सकता है. अक्सर लोग यह नहीं जानते कि पानी कब पीना चाहिए. विशेषज्ञों के अनुसार, खाना खाने से कम से कम आधे घंटे पहले पानी पीने से लाभ मिलता है. ऐसा करने से पेट पहले से भरा हुआ महसूस करता है और खाने की मात्रा कम हो सकती है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है.

इसके अलावा, दिनभर थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पानी पीना भी फायदेमंद रहता है. शरीर में पानी की कमी होने से मेटाबोलिज्म धीमा हो सकता है, जिससे फैट बर्निंग प्रक्रिया में रुकावट आती है.

पानी से कैसे होता है वजन घटाना?

पानी का सेवन वजन घटाने में कैसे मदद करता है, इसके बारे में हार्वर्ड के एक्सपर्ट्स का कहना है कि पानी शरीर के मेटाबोलिज्म को बढ़ाता है और कैलोरी बर्न करने में मदद करता है. एक अध्ययन में यह पाया गया कि जब लोग खाना खाने से पहले पानी पीते हैं, तो वे कम कैलोरी का सेवन करते हैं, जिससे वजन घटने की प्रक्रिया तेज होती है. इसके अलावा, पानी शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है, जिससे शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं और वजन घटाने में मदद मिलती है.

पानी पीने से शरीर में तरल पदार्थों की कमी नहीं होती, जिससे शरीर का पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम करता है. जब पाचन तंत्र ठीक तरह से काम करता है, तो शरीर की चर्बी कम होने लगती है.