बार-बार खराब हो जाती है फ्रिज? इन बातों का रखें खास ध्यान, सालों साल रहेगी नई जैसी!
Refrigerator Tips: फ्रिज का सही तरीके से ख्याल रखना बेहद जरूरी है वरना यह जल्दी खराब हो सकती है. फ्रिज को ठीक करवाना महंगा और समय-खपत करने वाला होता है. इसलिए, इसे लंबे समय तक सही रखने के लिए कुछ खास देखभाल की जरूरत है. आइए जानते हैं कि आप फ्रिज का कैसे ख्याल रख सकते हैं.
Fridge Tips: किचन में सबसे जरूरी चीजों में से एक फ्रिज है जो खाने-पीने की चीजों को फ्रेश बनाए रखने में मदद करता है. अगर फ्रिज एक दिन के लिए भी खराब हो जाए तो यह काफी समस्या पैदा कर सकता है. इसे ठीक करवाना महंगा और समय-खपत करने वाला होता है. इसलिए, इसे लंबे समय तक सही रखने के लिए कुछ खास देखभाल की जरूरत है. आइए जानते हैं कि आप फ्रिज का कैसे ख्याल रख सकते हैं.
फ्रिज के पीछे या नीचे मौजूद कंडेनसर कॉइल ठंडक में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. ये धूल और गंदगी से ढक जाते हैं, इसलिए इन्हें साल में दो बार साफ करना चाहिए. सफाई के लिए सबसे पहले फ्रिज को अनप्लग करें और वैक्यूम क्लीनर या ब्रश से कॉइल्स को अच्छे से साफ करें.
गैसकेट की देखभाल
गैसकेट दरवाजे पर लगी रबर सील जो ठंडी हवा को अंदर और गर्म हवा को बाहर रखती है. समय के साथ ये गैसकेट खराब हो जाती हैं, जिससे फ्रिज की कूलिंग प्रभावित होती है. इसलिए, इसे नियमित रूप से एक नम कपड़े और साबुन से साफ करें.
वेंट का सही यूज
फ्रिज के अंदर ठंडी हवा के फ्लो के लिए वेंट बेहद जरूरी हैं. आमतौर पर वेंट फ्रिज कि अंदर दीवार पर और फ्रिज के सबसे ऊपर मौजूद होते हैं. इन्हें साफ रखें और सुनिश्चित करें कि इनके सामने कोई भी चीज न हो, जिससे हवा के फ्लो में दिक्कत आए.
सही मात्रा में सामान भरें
फ्रिज को ज्यादा से ज्यादा तीन-चौथाई सामान भरा रखें. जरूरत से ज्यादा सामान भरने से एयर सर्कुलेशन प्रभावित होता है, जिससे कूलिंग कम हो सकती है .ऐसे में कोशिश करें कि फ्रिज में जरूरत का ही सामान रखें.
सही तरीके से बंद रखें
फ्रिज को खोलने के बाद सही तरीके से बंद करें. अगर फ्रिज ठीक से बंद नहीं होता तो अंदर की ठंडी हवा बाहर चली जाती है, जिससे कूलिंग में कमी आती है. ऐसे में फ्रिज जल्दी खराब हो जाती है.
सामान रखने का सही तरीका
फ्रिज को हवादार जगह पर रखें और ओवरफिलिंग से बचें. इससे एयर सर्कुलेशन में दिक्कत नहीं होगी और फ्रिज बेहतर तरीके से कूलिंग करेगा.
Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. theindiadaily.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.