Weather

ब्रेकफास्ट में गलती से भी न खाएं ये चीजें, बिगड़ सकती है सेहत, डॉ. नेने ने दी चेतावनी

Dr. Shriram Nene: हेल्दी लाइफ के लिए अच्छा ब्रेकफास्ट करना बहुत जरूरी होता है. अगर सुबह का ब्रेकफास्ट अच्छा किया जाए तो आपको फिट रहने में मदद मिल सकती है. डॉ. श्रीराम नेने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है इस वीडियो में उन्होंने ब्रेकफास्ट में किन चीजों से दूरी बनानी चाहिए यह बताया है. उन्होंने बताया कि फ्रूट जूस, प्रोसेस्ड मीट जैसी चीजों नहीं खानी चाहिए.

Social Media
India Daily Live

Breakfast Routine: ऐसा कहा जाता है कि अगर सुबह का नाश्ता यानी ब्रेकफास्ट अच्छा हो तो पूरा दिन सही जाता है. रातभर सोने के बाद सुबह के नाश्ते से शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं.  इसी वजह से हेल्दी ब्रेकफास्ट बहुत जरूरी होता है. आजकल सोशल मीडिया पर कई ऐसे हेल्थ टिप्स मौजूद हैं जो फिट रहने के बारे में बताते हैं. इसी बीच बॉलीवुड की एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के पति डॉ. श्रीराम नेने ने भी ब्रेकफास्ट को लेकर टिप्स दिए हैं.

डॉ. श्रीराम नेने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और वे आए दिन हेल्थ से जुड़े टिप्स को लेकर टिप्स शेयर करते रहते हैं. हाल ही में डॉ. नेने ने एक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने ब्रेकफास्ट में किन चीजों से दूरी बनानी चाहिए इसके बारे में बताया है.

व्हाइट  ब्रेड

व्हाइट ब्रेड में कार्ब्स पाए जाते हैं जिससे ब्लड शुगर बढ़ सकता है. अगर आप नाश्ते में व्हाइट ब्रेड का ज्यादा सेवन करते हैं तो मोटापा, दिल से जुड़ी बीमारी और डायबिटीज जैसी परेशानी हो सकती है.

अनाज

चीनी से बने अनाज (cereals) एक तरह का कार्बोहाइड्रेट होते हैं जो भूख को बढ़ा सकते हैं और ब्लड में लिपिड का लेवल बढ़ सकता है. इससे  टाइप 2 डायबिटीज और दिल से जुड़ी बीमारी होने का खतरा होता है. ऐसे में सुबह के  ब्रेकफास्ट में  cereals नहीं खाना चाहिए.

फ्रूट जूस

आमतौर फलों का जूस निकालने से अक्सर उनमें मौजूद जरूरी पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं. फ्रूट जूस पीने से ब्लड शुगर हो सकता है.  ऐसे में कई हेल्थ एक्सपर्ट फ्रूट जूस पीने के लिए मना करते हैं. इसके साथ फ्रूट जूस पीने से मोटापा और वजन भी बढ़ सकता है.

प्रोसेस्ड मीट

अगर आप ब्रेकफास्ट में प्रोसेस्ड मीट का सेवन करते हैं तो  पेट और कोलोरेक्टल कैंसर खतरा बढ़ जाता है. इसके अलावा प्रोसेस्ड मीट खाने से हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज  जैसी परेशानी का भी सामना करना पड़ जाता है.

मीठा दही

दही में नेचुरल शुगर पाया जाता है. यह शरीर के लिए काफी हेल्दी होता है. वहीं, अगर दही में चीनी मिला दें तो शरीर के लिए हानिकारक साबित हो सकता है. मीठा दही खाने से  टाइप 2 डायबिटीज , मोटापा और कुछ प्रकार के कैंसर का सामना करना पड़ सकता है. 

Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है.  theindiadaily.com  इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.