Boxing Day 2024: क्रिसमस के अगले दिन मनाया जाता है 'बॉक्सिंग डे', जानें महत्व और इतिहास
What Is Boxing Day: बॉक्सिंग डे 26 दिसंबर को मनाया जाता है, जो क्रिसमस के एक दिन बाद होता है. बॉक्सिंग डे का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को उपहार, पैसे और दान देना है. बॉक्सिंग डे का नाम क्रिसमस बॉक्स शब्द से लिया गया है. बॉक्सिंग डे के बारे में अधिक जानने के लिए पढ़ें.
What Is Boxing Day: क्रिसमस के अगले दिन, यानी 26 दिसंबर को हर साल बॉक्सिंग डे मनाया जाता है. यह परंपरा 19वीं सदी में ब्रिटेन की महारानी विक्टोरिया के समय शुरू हुई थी. इस दिन का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंदों को उपहार, पैसे और दान देना है. हालांकि, अब यह दिन खरीदारी और परिवार के साथ समय बिताने के लिए भी पॉपुलर हो गया है.
बॉक्सिंग डे का नाम 'क्रिसमस बॉक्स' से लिया गया है. उस समय अमीर लोग अपने नौकरों और गरीबों को क्रिसमस बॉक्स में गिफ्ट और पैसे देते थे. यह दिन नौकरों के लिए छुट्टी का होता था, जब वे अपने मालिकों से मिले उपहार लेकर अपने परिवार से मिलने जाते थे.
एक और मान्यता के अनुसार, चर्च में एक दानपात्र रखा जाता था, जिसमें लोग गरीबों के लिए पैसे और उपहार जमा करते थे. यह दानपात्र बॉक्सिंग डे पर खोला जाता और इसकी सामग्री जरूरतमंदों में बांटी जाती थी.
बॉक्सिंग डे कैसे मनाया जाता है?
आज के समय में बॉक्सिंग डे पर लोग परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताते हैं. इसके अलावा, इस दिन को शॉपिंग डे के रूप में भी मनाया जाता है. कई स्टोर्स पर भारी छूट और सेल लगती है, जो ग्राहकों को आकर्षित करती है. इसे ब्लैक फ्राइडे या थैंक्सगिविंग सेल की तरह माना जाता है.
खेल और बॉक्सिंग डे टेस्ट
ऑस्ट्रेलिया में इस दिन का एक और खास आकर्षण बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच है. मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम का मुकाबला अन्य राष्ट्रीय टीम से होता है. यह टेस्ट मैच इस दिन को और भी खास बनाता है.
यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. theindiadaily.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.