बढ़ती उम्र में जवां दिखने के लिए ब्रायन जॉनसन ने बताया फॉर्मूला, पोस्ट शेयर कर दी स्किन केयर टिप्स
Bryan Johnson Skincare: ब्रायन जॉनसन ने हाल ही में अपने एक्स अकाउंट पर स्किन केयर रूटीन के बारे में जानकारी दी है. इसमें उन्होंने बताया है कि त्वचा का ख्याल न रखने की वजह से स्किन डैमेज हो गई है. आइए जानते हैं कि अब ब्रायन जॉनसन अपने स्किन का ख्याल कैसे रखते हैं.
Bryan Johsnson: ब्रायन जॉनसन, 46 वर्षीय सॉफ्टवेयर करोड़पति, ने हाल ही में अपने त्वचा के नुकसान और उसे ठीक करने की कोशिशों के बारे में पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने कहा, "जब तक मैं 40 का नहीं हुआ, मैंने अपनी त्वचा का काफी नुकसान पहुंचाया." इसके पीछे का कारण था सालों तक धूप में रहना, खराब डाइट और सही स्किनकेयर रूटीन का न होना. जॉनसन ने बताया कि उनकी त्वचा की उम्र पहले 64 वर्ष के बराबर थी, लेकिन अब यह 37 से 42 वर्ष के बीच आ गई है. उन्होंने मल्टीस्पेक्ट्रल इमेजिंग के जरिए से अपनी त्वचा के नुकसान को पहचाना जो कई क्षेत्रों में 98वें प्रतिशत था.
ब्रायन ने स्वस्थ त्वचा के लिए कुछ टिप्स शेयर की है. उन्होंने बताया कि व्यायाम करें, नींद को प्राथमिकता दें और बैलेंस्ड डाइट का सेवन करें. उन्होंने सूरज की बुरी किरणों से बचने के लिए सनस्क्रीन और UV Umbrella का इस्तेमाल करने के लिए सुझाव दिया है. ब्रायन ने डेली रूटीन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वह सुबह और शाम फेस वॉश करते हैं, मिनरल सनस्क्रीन का इस्तेमाल करते हैं और चेहरे व शरीर पर मॉइस्चराइजर का करते हैं. वह नियासिनामाइड, विटामिन सी, हयालूरोनिक एसिड, और प्रिस्क्रिप्शन टेट्रिनॉइन जैसे क्रीम का उपयोग भी करते हैं.
Also Read
जॉनसन ने कहा कि त्वचा की स्वास्थ्य स्थिति को ट्रैक करना महत्वपूर्ण है, जिसमें मल्टीस्पेक्ट्रल इमेजिंग जैसी तकनीकें शामिल हैं, जो UV नुकसान, पोर्स का आकार और काले धब्बों जैसे संकेतों के बारे में बताती है.