पूरी दिन थका-थका दिखता है चेहरा? तो रात को फेस पर लगाएं ये 4 चीज, सुबह उठते ही चमक उठेगी स्किन!
आजकल व्यस्त दिनचर्या में वर्किंग वुमन खुद पर ध्यान नहीं दे पातीं. थकान और तनाव से चेहरा डल और बेजान दिखने लगता है. समय की कमी के कारण स्किनकेयर रूटीन छूट जाता है. लेकिन ब्यूटी एक्सपर्ट्स के मुताबिक, रात को सोने से पहले आसान घरेलू उपाय अपनाकर चेहरा फिर से चमकदार बनाया जा सकता है.
Glowing Skin Tips: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में ज्यादातर वर्किंग वुमन ऑफिस और घर के बीच इतना व्यस्त रहती हैं कि खुद पर ध्यान ही नहीं दे पातीं. दिनभर की थकान और तनाव का असर उनके चेहरे पर साफ नजर आता है. नतीजा यह होता है कि चेहरे की चमक कम हो जाती है और स्किन डल व बेजान दिखने लगती है.
वहीं, समय की कमी की वजह से ज्यादातर महिलाएं स्किन केयर रूटीन फॉलो नहीं कर पातीं. अगर आप भी इसी समस्या से जूझ रही हैं, तो अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. ब्यूटी एक्सपर्ट्स का मानना है कि रात को सोने से पहले कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर आप अपने चेहरे की खोई चमक को वापस पा सकती हैं.
एलोवेरा जेल
ब्यूटी एक्सपर्ट का कहना है कि नाइट स्किन केयर सबसे ज्यादा असरदार होता है क्योंकि रात में हमारी स्किन रिपेयर मोड में होती है. ऐसे में अगर सोने से पहले सही देखभाल की जाए तो सुबह उठते ही चेहरा ग्लो करने लगता है. सबसे आसान उपाय है चेहरे को फेसवॉश से अच्छी तरह धोकर साफ करना और फिर एलोवेरा जेल लगाना. एलोवेरा जेल स्किन को हाइड्रेट करता है, डलनेस कम करता है और चेहरा मुलायम व चमकदार बनाता है.
कच्चा दूध
दूसरा असरदार घरेलू उपाय है कच्चा दूध. सोने से पहले चेहरे पर कच्चा दूध लगाकर हल्की मसाज करें. यह टैनिंग को कम करता है, स्किन को मुलायम बनाता है और नेचुरल ग्लो लाता है. कच्चे दूध में मौजूद पोषक तत्व चेहरे की थकान दूर करते हैं और स्किन को हेल्दी बनाते हैं.
मलाई
तीसरा उपाय है मलाई का इस्तेमाल. रातभर मलाई लगाने से चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बे हल्के होते हैं और डलनेस गायब हो जाती है. मलाई चेहरे को डीप मॉइश्चराइज करती है और नेचुरल ब्राइटनेस लाती है. हालांकि, ध्यान रखने वाली बात यह है कि अगर इन घरेलू उपायों से आपको किसी तरह की स्किन प्रॉब्लम, एलर्जी या जलन महसूस हो तो तुरंत इनका इस्तेमाल बंद कर दें और डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह जरूर लें.
Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. theindiadaily.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.
और पढ़ें
- Vikram Bhatt Mother Death: 75 साल की उम्र में डायरेक्टर विक्रम भट्ट की मां का निधन, लंबी बीमारी के चलते दुनिया को कहा अलविदा
- पत्नी का बर्थडे भूल गया टीम इंडिया का गेंदबाज, माफी मांगने पर मिला चौंकाने वाला जवाब
- Festival Special Trains: छठ-दिवाली में सफर होगा आसान! रेलवे चलाएगी पूजा स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगा 40,700 अतिरिक्त बर्थ का तोहफा