ग्रीस घूमने का सपना? इन 10 खूबसूरत जगहों पर जरूर जाएं, यादगार हो जाएगी ट्रिप

ग्रीस दुनिया के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक है. यहां प्राचीन इतिहास, नीले समुद्र, सफेद घर और स्वादिष्ट खाना सब कुछ है. इस बार ग्रीस की यात्रा प्लान कर रहे हैं तो इन जगहों को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें.

Pinterest
Reepu Kumari

नई दिल्ली: अगर आप विदेश घूमने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको एक ऐसे देश के बारे में बता रहे हैं जहां आपको जरुर जाना चाहिए. ग्रीस यूरोप का वो देश है जहां प्राचीन सभ्यता और आधुनिक पर्यटन का सुंदर मेल है. चाहे आप इतिहास प्रेमी हों, बीच लवर हों या रोमांटिक ट्रिप प्लान कर रहे हों, ग्रीस हर किसी को अपनी ओर खींचता है. नीले समुद्र, सफेद-नीले चर्च, पहाड़ी गांव और स्वादिष्ट ग्रीक खाना यहां की यात्रा को यादगार बना देते हैं. 2026 में ग्रीस घूमने जा रहे पर्यटकों के लिए कुछ बेहतरीन जगहें खास हैं.

यहां की जगहें सिर्फ देखने लायक नहीं, बल्कि महसूस करने लायक हैं. एथेंस से लेकर छोटे-छोटे द्वीपों तक हर जगह अपना अलग आकर्षण रखती है. अगर आप पहली बार ग्रीस जा रहे हैं तो इन 10 जगहों को मिस न करें.

एथेंस-इतिहास की जीवंत राजधानी

एथेंस ग्रीस की राजधानी है जहां एक्रोपोलिस और पार्थेनन मंदिर जैसे प्राचीन खंडहर आज भी गौरव से खड़े हैं. शहर की सड़कें, मार्केट और टैवर्ना में ग्रीक संस्कृति जीवंत दिखती है. संग्रहालय देखने के बाद शाम को प्लाका इलाके में घूमें.

सैंटोरिनी-रोमांटिक सनसेट का घर

आपको लहरों से बाते करना पसंद है तो ये जगह आपके लिए बेस्ट है. सैंटोरिनी अपनी नीली समुद्र और सफेद घरों के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है. ओइया गांव से सनसेट देखना हर ट्रैवलर का सपना होता है. यहां वाइनयार्ड, ब्लैक बीच और क्रूज की सैर भी मजेदार है.

मायकोनोस-पार्टी और बीच का परफेक्ट मेल

मायकोनोस द्वीप युवाओं और पार्टी प्रेमियों के लिए स्वर्ग है. खूबसूरत बीच, विंडमिल्स और रंग-बिरंगे घर यहां की पहचान हैं. दिन में बीच वाइब्स और रात में वाइब्रेंट नाइटलाइफ का आनंद लें.

क्रेट द्वीप-सबसे बड़ा और विविधतापूर्ण

क्रेट ग्रीस का सबसे बड़ा द्वीप है. यहां प्राचीन मिनोआन सभ्यता के खंडहर, खूबसूरत बीच और पहाड़ी गांव मिलते हैं. सैमरिया गॉर्ज ट्रेकिंग और लोकल खाने का मजा जरूर लें.

रोड्स द्वीप-मध्ययुगीन आकर्षण

रोड्स में मध्यकालीन पुराना शहर यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट है. जिन लोगों को इतिहास में रुची है वो यहां एक्सप्लोर कर सकते हैं.  बीच, महल और घुमावदार गलियों में घूमना रोमांचक है. यहां का मौसम भी साल भर अच्छा रहता है.