Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assam Assembly Election 2026

UPSC Nursing Officer Recruitment 2024: UPSC ने नर्सिंग ऑफिसर पदों के लिए निकाली बंपर भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन?

UPSC Nursing Officer Recruitment 2024: संघ लोक सेवा आयोग की ओर से नर्सिंग ऑफिसर पदों के लिए वैकेंसी निकाली गई है. आवेदन की प्रक्रिया 7 मार्च से शुरू होगी और इसकी लास्ट डेट 27 मार्च 2024 होगी. जानें आवेदन करने की क्या है प्रक्रिया.

India Daily Live

UPSC Nursing Officer Recruitment 2024: संघ लोक सेवा आयोग ने नर्सिंग ऑफिसर पदों के लिए आवेदन निकाला है. जो उम्मीदवार मेडिकल फील्ड में नौकरी करने को लेकर इच्छुक है. वे इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की प्रक्रिया 7 मार्च 2024 से शुरू होगी और इसकी लास्ट डेट 27 मार्च 2024 है. 1930 पदों के लिए भर्ती कर्मचारी राज्य बीमा निगम श्रम और रोजगार मंत्रालय की ओर से किया जा रहा है. 

एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे. यूपीएससी नर्सिंग ऑफिसर नौकरियों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले पात्रता मानदंड के लिए विस्तृत रिक्ति अधिसूचना डाउनलोड करें और अच्छी तरह से पढ़ें.

जानें कैसे करें आवेदन? 

सबसे पहले उम्मीदवार upsconline.nic.in पर वेबसाइट पर जाना होगा. उसके बाद होम पेज पर उपलब्ध यूपीएससी नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2024 लिंक पर क्लिक करेंगे तो एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा. उसके बाद आवेदन पत्र को भरने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें. इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें फिर पेज डाउनलोड करें और एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें.