नई दिल्ली: यूपीएससी परीक्षा नियम के तहत संघ लोक सेवा आयोग ने मेंस परीक्षा के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं. यूपीएससी मेंस परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश, पहचान सत्यापन, आवश्यक दस्तावेज और परीक्षा केंद्र पर प्रतिबंधित सामान से जुड़े नियमों का पालन करना होगा. आयोग ने स्पष्ट किया है कि इस बार जांच प्रक्रिया पहले से अधिक सख्त रहेगी और सभी परीक्षार्थियों का चेहरा सत्यापन अनिवार्य होगा.
संघ लोक सेवा आयोग के अनुसार मेंस परीक्षा पांच दिनों में आयोजित की जाएगी. परीक्षा दो पालियों में होगी और प्रत्येक अभ्यर्थी को समय से पहले केंद्र पहुंचना जरूरी होगा.
परीक्षा की तिथियां;
पहली पाली: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
दूसरी पाली: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक
अभ्यर्थियों को प्रत्येक पाली से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है.
इस बार परीक्षा केंद्र पर सभी अभ्यर्थियों का चेहरा सत्यापन किया जाएगा. आयोग ने निर्देश दिया है कि हर परीक्षा सत्र के लिए दो हालिया पासपोर्ट आकार के फोटो साथ रखना अनिवार्य होगा. अगर किसी कारण से चेहरा सत्यापन सफल नहीं होता है, तो अभ्यर्थी को केंद्र पर उपलब्ध घोषणा पत्र भरकर फोटो चिपकानी होगी. इससे पहचान प्रक्रिया पूरी की जाएगी.
यूपीएससी ने केवल जरूरी वस्तुओं की अनुमति दी है. परीक्षा हॉल में प्रवेश के समय आपके पास ये सामान होना चाहिए.
ध्यान रखें कि पहचान पत्र वही होना चाहिए जिसका विवरण प्रवेश पत्र में दर्ज है.
सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए कई वस्तुओं को पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है. इनमें शामिल हैं.
आयोग ने साफ कहा है कि परीक्षा केंद्र पर बैग या मूल्यवान वस्तुएं रखने की कोई व्यवस्था उपलब्ध नहीं होगी.
यूपीएससी मेंस परीक्षा के दिन छोटी सी लापरवाही भी परेशानी का कारण बन सकती है. इसलिए अभ्यर्थी इन बातों का पालन जरूर करें.
यूपीएससी परीक्षा नियम का पालन करने से प्रवेश प्रक्रिया आसान होगी और आप बिना किसी तनाव के अपनी परीक्षा पर पूरा ध्यान दे सकेंगे.