UPSC Civil Services Final Result 2024: रिजल्ट के इंतजार पर लगेगा विराम, जारी होने के बाद कहां से और कैसे कर पाएंगे चेक?
संघ लोक सेवा आयोग ने अभी तक यूपीएससी सिविल सेवा अंतिम परिणाम 2024 बहुत जल्द जारी हो सकता है. पर्सनैलिटी टेस्ट, या इंटरव्यू 7 जनवरी से 17 अप्रैल, 2025 तक 2845 उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया गया था. रिजल्ट आने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कैंडिडेट चेक कर सकते हैं.
UPSC Civil Services Final Result 2024: संघ लोक सेवा आयोग ने अभी तक यूपीएससी सिविल सेवा अंतिम परिणाम 2024 जारी नहीं किया है. यूपीएससी सीएसई का फाइनल रिजल्ट यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर उम्मीदवार चेक कर पाएंगे. पर्सनैलिटी टेस्ट, या इंटरव्यू 7 जनवरी से 17 अप्रैल, 2025 तक 2845 उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया गया था.
यह दो सत्रों में आयोजित किया गया था. पहला सत्र सुबह 9 बजे और दूसरा सत्र दोपहर 1 बजे. मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार साक्षात्कार दौर के लिए उपस्थित हुए.
दो शिफ्टों में हुई थी परीक्षा
आयोग ने 20, 21, 22, 28 और 29 सितंबर, 2024 को दो शिफ्ट में सिविल सेवा मुख्य परीक्षा आयोजित की थी. पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित की गई थी. सिविल सेवा मुख्य परीक्षा पेपर से शुरू हुई और पेपर VI और पेपर VII के साथ समाप्त हुई. मुख्य परीक्षा का परिणाम 9 दिसंबर, 2025 को घोषित किया गया था.
UPSC Civil Services Final Result 2024: कैसे करें चेक
अंतिम परिणाम देखने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं.
1. यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
2. होम पेज पर उपलब्ध यूपीएससी सिविल सेवा फाइनल रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
3. एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर जांचना होगा।
4. फ़ाइल को डाउनलोड करें और आगे की ज़रूरत के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.