menu-icon
India Daily

SSC Delhi Police Result 2026 Out: मेरिट लिस्ट जारी, ऐसे देखें अपना रिजल्ट

SSC ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है. परीक्षा में सफल उम्मीदवार अब अगले चरण PMT, PST और मेडिकल टेस्ट की तैयारी कर सकते हैं.

KanhaiyaaZee
SSC Delhi Police Result 2026 Out: मेरिट लिस्ट जारी, ऐसे देखें अपना रिजल्ट
Courtesy: Social Media

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल बनने का सपना देख रहे लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) भर्ती परीक्षा 2026 के कंप्यूटर आधारित टेस्ट का परिणाम घोषित कर दिया है. परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट और मेरिट लिस्ट देख सकते हैं. आयोग ने सफल अभ्यर्थियों की सूची पीडीएफ के रूप में जारी की है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं.

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए कुल 7565 पदों पर नियुक्तियां होनी हैं. इन पदों के लिए 27 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था. परीक्षा 18 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी 2026 तक विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी. अलग-अलग शिफ्ट में परीक्षा होने के कारण आयोग ने नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया के आधार पर परिणाम तैयार किया है.

अब होगा फिजिकल टेस्ट

लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अब अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा. इसमें PMT और PST के तहत शारीरिक मापदंडों तथा शारीरिक दक्षता की जांच की जाएगी. दौड़, लंबी कूद और ऊंची कूद जैसे परीक्षण इस चरण का हिस्सा होंगे. इसके बाद दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

ऐसे देखें अपना रिजल्ट

उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर "Results" सेक्शन में उपलब्ध दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2026 के लिंक पर क्लिक कर सकते हैं. पीडीएफ खुलने के बाद Ctrl + F की मदद से अपना रोल नंबर या नाम खोजा जा सकता है. सूची में नाम होने पर अभ्यर्थी अगले चरण के लिए पात्र माने जाएंगे.