एसबीआई में 541 पदों पर हो रही भर्ती, प्रोबेशनरी ऑफिसर बनना चाहते हैं तो भर दें फॉर्म, जानें कितनी होगी सैलरी

अगर आप इस पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहते हैं आवेदन के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री होना जरूरी है. इसके अलावा ऐसे छात्र भी आवेदन कर सकते हैं जो लास्ट ईयर में हैं.

Pinterest
Reepu Kumari

SBI PO Jobs 2025: आप में से कई लोग ऐसे होंगे जो कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी पाने का मौका खोज रहे होंगे. समझ लें वो सही समय आ गया है. एसबीआई की तरफ से कई 541 पदों पर भर्ती निकाली गई है. ये भर्ती प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के पोस्ट के लिए की जा रही है. आधिकारिक जानकारी के अनुसार आवेदन की शुरुआत आज ये यानि 24 जून से हो गई है. अगर आप ही इच्छुक और योग्य हैं तो आपके पास 14 जुलाई तक का समय है.

अप्लाई करने के बाद आपके पास तैयारी करने के ज्यादा समय नहीं होगा. नोटिस के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा अगले माह जुलाई और अगस्त 2025 में ली जाएगी. ये कहना गलत नहीं होगा कि जो लोग बैंकिंग सेक्टर में अपना करियर बनाने की सोच रहे हैं उनके लिए यह बहुत ही सही मौका है. जान लें कि आवेदन आपको ऑनलाइन ही करना होगा.

पदों के बारे में अहम डिटेल

  • कुल- 541 पदों पर नियुक्ति.
  • 203 पद सामान्य (UR) वर्ग के लिए.
  • 135 पद अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए.
  • 50 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए.
  • 37 पद अनुसूचित जाति (SC).
  • 75 पद अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं.

योग्यता क्या होगी?

अगर आप इस पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहते हैं आवेदन के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री होना जरूरी है. इसके अलावा ऐसे छात्र भी आवेदन कर सकते हैं जो लास्ट ईयर में हैं. जिनका रिजल्ट 31 दिसंबर 2025 तक घोषित हो जाएगा. लेकिन ऐसे आवेदन को सेलेक्शन के समय अपनी डिग्री का प्रमाण  वहां पेश करना होगा.

आयु सीमा के बारे में

नोटिस के अनुसार आवेदक की उम्र 1 अप्रैल 2025 को 21 वर्ष से कम होनी चाहिए. वहीं 30 से ज्यादा नहीं होना चाहिए. आवेदक का जन्म 2 अप्रैल 1995 से पहले और 1 अप्रैल 2004 के बाद नहीं हुआ हो. आपका जन्म 2 अप्रैल 1995 से पहले और 1 अप्रैल 2004 के बाद नहीं हुआ हो. जो आरक्षित वर्ग से हैं उन्हें आयु में छूट दी गई है.

आवेदन शुल्क

  1. श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करना होगा.
  2. सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग-आवेदन शुल्क 750 रुपये निर्धारित
  3. अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग वर्ग-कोई शुल्क नहीं

कितनी होगी सैलरी?

अगर आपका सेलेक्शन हो जाता है तो आपकी शुरुआती सैलरी ₹48,480 – ₹85,920 रुपये तक होगी. इसके तहत आपको 4 एडवांस इंक्रीमेंट भी दिया जाएगा. इसके अलावा आपको महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), यात्रा भत्ता (TA), चिकित्सा भत्ता (Medical Allowance) सहित अन्य कई सरकारी भत्ते भी दिए जाएंगे.