ग्रेजुएट और इंजीनियरों के लिए हाईकोर्ट और OPTCL में निकली वैकेंसी, सैलरी ₹1.77 लाख तक; जानें पूरी डिटेल

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में 1,265 क्लर्क और OPTCL में 60 मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर भर्ती निकली है. चयनित उम्मीदवारों को ₹1.77 लाख प्रति माह तक वेतन मिल सकता है. चलिए जानते हैं क्या है कब है आखिरी तारीख और भर्ती प्रक्रिया क्या है.

Pinterest
Km Jaya

नई दिल्ली: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर है. पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट और ओडिशा पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने कुल 1,325 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इनमें ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए क्लर्क और इंजीनियरिंग स्नातकों के लिए मैनेजमेंट ट्रेनी के पद शामिल हैं. 

चयनित उम्मीदवारों को ₹50,000 स्टाइपेंड से लेकर ₹1.77 लाख प्रति माह तक वेतन मिल सकता है. पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के अधीन हरियाणा की जिला अदालतों में क्लर्क के 1,265 पदों पर भर्ती की जा रही है. आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 23 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कला या विज्ञान विषय में स्नातक डिग्री होना जरूरी है. साथ ही कंप्यूटर पर वर्ड प्रोसेसिंग और स्प्रेडशीट का ज्ञान होना चाहिए. अभ्यर्थी ने मैट्रिक या उच्च कक्षा में हिंदी या संस्कृत विषय पढ़ा होना चाहिए.


आयु सीमा

न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी.

चयन प्रक्रिया

चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा, कंप्यूटर प्रवीणता परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा.

आवेदन शुल्क

एससी, बीसी, ईडब्ल्यूएस, ईएसएम वर्ग: ₹710

अन्य पुरुष उम्मीदवार: ₹1200

अन्य महिला उम्मीदवार: ₹875

दिव्यांग उम्मीदवारों को शुल्क में छूट दी गई है.

OPTCL में 60 मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर भर्ती

ओडिशा पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने मैनेजमेंट ट्रेनी (इलेक्ट्रिकल) के 60 पदों पर भर्ती निकाली है. इच्छुक उम्मीदवार 25 जून तक आवेदन कर सकते हैं.

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार के पास इलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ बीई या बीटेक डिग्री होनी चाहिए. साथ ही GATE-2026 परीक्षा में शामिल होना और उत्तीर्ण होना आवश्यक है.

आयु सीमा

न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष निर्धारित की गई है. आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी.

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन GATE-2026 स्कोर, इंटरव्यू, मेडिकल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा.

सैलरी

प्रशिक्षण अवधि के दौरान ₹50,000 प्रति माह स्टाइपेंड मिलेगा. प्रशिक्षण पूरा होने के बाद वेतन ₹56,100 से ₹1,77,500 प्रति माह तक होगा. इसके अलावा अन्य भत्ते और सुविधाएं भी दी जाएंगी.

आवेदन शुल्क

यूआर और एसईबीसी वर्ग: ₹1180

एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी वर्ग: ₹590

विभागीय कर्मचारियों को शुल्क में छूट मिलेगी.

इन दोनों भर्तियों के माध्यम से कुल 1,325 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिससे ग्रेजुएट और इंजीनियरिंग युवाओं को सरकारी नौकरी पाने का बड़ा मौका मिलेगा.