जॉब नहीं मिल रही? रिज्यूमे से लेकर सैलरी तक, ये 3 AI टूल करेंगे आपकी मदद
एआई टूल अब नौकरी की तलाश करने वालों के लिए भी उपयोगी साबित हो रहे हैं. चलिए ऐसे एआई टूल के बारे में जानते हैं जो जॉब सर्च को आसान बना सकते हैं.
नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई अब सिर्फ टेक्नोलॉजी तक सीमित नहीं है, बल्कि पढ़ाई, ऑफिस और नौकरी की तैयारी जैसे कई कामों का अहम हिस्सा बन चुका है. कॉलेज के छात्र नोट्स तैयार करने से लेकर प्रोजेक्ट बनाने तक एआई टूल का इस्तेमाल कर रहे हैं. वहीं नौकरी की तलाश करने वाले लोग भी अब रिज्यूमे बनाने, सही जॉब खोजने और सैलरी की जानकारी पाने के लिए एआई का सहारा ले रहे हैं. ऐसे कई एआई टूल मौजूद हैं जो जॉब सर्च की प्रक्रिया को आसान और बेहतर बना सकते हैं.
अगर आप नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं या करियर में बदलाव की सोच रहे हैं, तो कुछ एआई टूल आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं. ये टूल आपकी स्किल, अनुभव और प्रोफाइल के आधार पर बेहतर सुझाव देने में मदद करते हैं.
माइक्रोसॉफ्ट कोपायलट (Microsoft CoPilot)
सबसे पहले बात करते हैं Microsoft Copilot की. यह एआई टूल प्रभावी और प्रोफेशनल रिज्यूमे तैयार करने में मदद करता है. इसमें नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग यानी एनएलपी तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है. यूजर अपनी शिक्षा, अनुभव, स्किल और नौकरी से जुड़ी जानकारी दर्ज करता है, जिसके आधार पर यह टूल आकर्षक रिज्यूमे तैयार करता है. इसके अलावा यह प्रोफाइल के अनुसार नौकरी के अवसरों के बारे में भी सुझाव देता है.
Also Read
- 12वीं पास महिलाओं के लिए सुनहरा मौका, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी; 2500 से ज्यादा पदों पर शुरू हुए आवेदन
- SBI का उम्मीदवारों के लिए अलर्ट, एडमिट कार्ड आया; 11 जुलाई को होगी 7 हजार से अधिक सरकारी पदों की परीक्षा
- फ्रेशर्स के लिए सरकारी नौकरी का गोल्डन चांस, 5 बड़ी भर्तियों में 5400+ पोस्ट खाली; जानें कौन-सा मौका आपके लिए और कैसे करें तैयारी
राइटजॉइन.को (RightJoin.Co)
दूसरा टूल RightJoin.co है. यह एक एआई आधारित जॉब मैचिंग प्लेटफॉर्म है. यह आपके रिज्यूमे का विश्लेषण करके उन नौकरियों का सुझाव देता है जो आपकी योग्यता और अनुभव से मेल खाती हैं. इसके साथ ही यह संभावित सैलरी पैकेज की जानकारी भी उपलब्ध कराता है, जिससे उम्मीदवार बेहतर निर्णय ले सकते हैं.
पेस्केल (Payscale)
तीसरा टूल Payscale है. यह खास तौर पर सैलरी से जुड़ी जानकारी और बातचीत में मदद करने के लिए बनाया गया है. कई बार नौकरी के इंटरव्यू के दौरान उम्मीदवार यह तय नहीं कर पाते कि उन्हें कितनी सैलरी की मांग करनी चाहिए. ऐसे में यह टूल आपकी प्रोफाइल, अनुभव, इंडस्ट्री और बाजार के आंकड़ों के आधार पर संभावित सैलरी का अनुमान देता है. इससे उम्मीदवार आत्मविश्वास के साथ सैलरी पर बातचीत कर सकते हैं.
हालांकि इन एआई टूल से मिलने वाले सुझावों को अंतिम निर्णय मानने के बजाय एक मार्गदर्शक के रूप में इस्तेमाल करना बेहतर होता है. रिज्यूमे भेजने से पहले उसकी जानकारी की जांच करें और इंटरव्यू की तैयारी भी खुद करें. सही तैयारी और एआई टूल का संतुलित उपयोग नौकरी पाने की संभावना को बेहतर बना सकता है.