Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assam Assembly Election 2026

ब्रिटेन के लीड्स में भड़के दंगे, जगह-जगह आगजनी, हिंसा की तस्वीरें डरा देंगी

लीड्स में दंगे भड़के हैं. लोगों की भीड़ पागलों की तरह तोड़फोड़ पर उतर आई है. ऐसा शहर में कभी नजारा नहीं दिखा. लोग पुलिस पर भड़के हैं. ब्रिटेन के इस शहर में ऐसा कभी नहीं हुआ था. गुरुवार से ही लोग हिंसक बन बैठे हैं. कई गाड़ियों को जलाया जा चुका है.

Social Media
India Daily Live

ब्रिटेन का शहर लीड्स, दंगे का शिकार हो गया है. गुरुवार रात को वहां भीषण हिंसा भड़की है, जिसकी वजह से लोगों ने एक बस में आग लगा दी. लोगों ने शहर के प्रमुख इलाके में जमकर हंगामा काटा और बसों को आग लगा दी. स्थानीय लोगों की भीड़ ने पुलिस की गाड़ियों पर भी हमला कर दिया. सोशल मीडिया पर इस हिंसक झड़प की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं.

दंगाइयों में महिलाएं और बच्चे भी नजर आ रहे हैं. दंगों की वजह भी हैरान करने वाली है. एक स्थानीय बच्चों की देखभाल करने वाली संस्था ने बच्चों को उनके माता-पिता से अलग कर दिया, जिसके बाद लोग भड़क गए. लोगों का कहना है कि यह फैसला, बेहद गलत है, प्रशासन का हक, इसमें नहीं होना चाहिए. 

रातभर सुलगता रहा लीड्स

वेस्ट यार्कशायर पुलिस ने कहा है कि लीड्स के हेयरहिल्स इलाके की लग्जर स्ट्रीट पर पहले कुछ लोग जुटे, जिसके बाद भीड़ जमा हो गई. 5 बजे से शुरू हुआ ये दंगा रातभर चला. इस केस में अभी तक कोई घायल नहीं हुआ है. 

सोशल मीडिया पर भड़के हैं लोग

सोशल मीडिया पर लोग बेहद नाराज रहे हैं. लोग पुलिस पर पथराव कर रहे हैं. पुलिस वैन को पलट रहे हैं. नाराज लोगों ने कारों की खिड़कियां भी तोड़ दी हैं. कुछ लोग बसों को आग लगा रहे हैं, कुछ कूड़ा फेंक रहे हैं, कई लोग रोड ब्लॉक कर रहे हैं. 

क्यों बरपा है हंगामा?

बच्चों की देखभाल करने वाली एक चाइल्ड केयर एजेंसी, बच्चों को माता-पिता से छीनकर केयर होम में रख रही है. वजह ये है कि यहां प्रशासन को लगता है कि जिन बच्चों की सही परवरिश नहीं मिल पाई है, ऐसे बच्चों को चाइल्ड केयर होम में स्थानीय प्रशासन भेज देता है. लीड्स के लोग इसी बात से नाराज हैं.