किसने जला डाला व्लादिमीर पुतिन का घर? हैरान कर देंगी इस सीक्रेट हाउस की खूबियां
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सीक्रेट हाउस में आग लग गई. आग लगने से घर को नुकसान पहुंचा है. ये आग कैसे और किसने लगाई इसके बारे में फिलहाल कोई जानकारी निकलकर समाने नहीं आई है.
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का साइबेरिया के अल्ताई माउंटेन पर एक खुफिया घर है. इस घर के कई रहस्य हैं. खबर है कि पुतिन के इस घर में आग लगी है. रिपोर्ट के मुताबिक आग से घर को काफी नुकसान पहुंचा है. आग लगने की वजह क्या है इसके बार में कोई जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन कुछ लोगों का मानना है कि ये काम यूक्रेन का काम हो सकता है.
रूस ने यूक्रेन में भारी तबाही मचाई है. शहर के शहर खंडहर हो गए हैं. कहा जा रहा कि यूक्रेन इसका बदला लेने के लिए ये काम करवा सकता है. सबसे पहले मकान के जलने की खबर ब्लॉगर Amyr Aitashev ने दी थी. रूस के सिरेना न्यूज ने आधिकारिक बयान लेने की कोशिश की लेकिन पुतिन की टीम से कोई जवाब नहीं दिया.
Also Read
दुनिया की सबसे सुरक्षित बील्डिंग
इस घर के बारे में कई कहानियां हैं. इसे दुनिया की सबसे सुरक्षित बील्डिंग कहा जाता है. इसके अंदर छुपने के लिए कई जगह हैं. इस पूरे कैंपस को आधिकारिक तौर पर Gazprom का स्वामित्व है. जो रूस में कई लग्जरी पैलेस का ख्याल रखता है. यहां कोई आम नागरिक नहीं जा सकता है. इसके चारों तरफ सुरक्षा का कड़ा पहरा है. इसके अंदर पुतिन को सुरक्षित रखने के लिए बंकर बने हैं. ये बंकर एटम बम को भी झेलने में सक्षम हैं. न्यूक्लियर बम का भी असर नहीं होगा.
परमाणु प्रूफ है ये घर
पुतिन का ये आलिशान घर अत्लाई के पहाड़ों के बीच में है. इस जगह पर और कोई मकान नहीं है. घर के पास ही चीन, मगोलिया और कजाकिस्तान की सीमा लगी हुई है. इस जगह पर कई वेंटिलेशन प्वाइंट्स हैं. एक सबस्टेशन हैं जो सिर्फ इस पैसेल में बिजली सप्लाई करता है. यहां पर सुरक्षा इतने कड़े हैं कि इसे भेद पाना मुमकिन नहीं है. राष्ट्रपति और उनके परिवार की सुरक्षा के लिए पूरे रूस में कई बंकर बनाए गए हैं. कहा जाता है कि एक बार इस महल में पहुंचने के बाद व्लादिमीर पुतिन को कोई भी हमला चोट नहीं पहुंचा सकता.