33 साल का नरपिचाश! पत्नी समेत 42 महिलाओं की निर्मम हत्या की, लाश के टुकड़े कर बोरियों में भरा, कूड़े के बीच लगाया ठिकाने
Man Killed 42 Women: 33 साल के एक शख्स ने न सिर्फ अपनी पत्नी बल्कि 42 महिलाओं की निर्मम हत्या कर दी. फिर उनकी लाश के टुकड़े किए और उन्हें बोरियों में भरकर ठिकाने लगा दिया. मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने उसके घर से हत्या में प्रयुक्त चीजें बरामद की हैं. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और पूरे मामले की पड़ताल में जुट गई है.
Man Killed 42 Women: केन्या की पुलिस ने 33 साल के एक 'नरपिचास' को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने 2 साल में पत्नी समेत 42 महिलाओं को मौत के घाट उतार दिया है. इस संदिग्ध सीरियल किलर को जब पुलिस ने गिरफ्तार किया और पूछताछ की तो उसने वारदात को अंजाम देने की बात कबूल ली. पुलिस के अनुसार, आरोपी कोलिन्स जुमैसी खलुशा ने अपने पड़ोस की महिलाओं को ही बहला-फुसलाकर मारा और उनके शवों को ठिकाने लगाया. हालांकि, अब तक केवल 9 शव ही बरामद किए जा सके हैं.
केन्या के क्रिमिनल इन्विस्टिगेशन डायरेक्टर मोहम्मद अमीन ने बताया कि आरोपी खालूशा को सोमवार को सुबह तीन बजे नैरोबी के पूर्व में सोवेटो स्थित एक क्लब के बाहर से गिरफ्तार किया गया, जहां वह यूरो 2024 फुटबॉल फाइनल देख रहा था. अमीन ने कहा कि पूछताछ करने पर आरोपी ने कबूल किया कि उसने 42 महिलाओं को बहला-फुसलाकर घर लेकर आया, उनकी हत्या की और शवों को डंपिंग साइट पर फेंक दिया, ये सभी हत्याएं 2022 से लेकर गुरुवार, 11 जुलाई 2024 के बीच की गईं.
बरामद शव बुरी तरह से थे क्षत-विक्षत
संदिग्ध की गिरफ्तारी से पहले रविवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कंजा ने कहा कि शव बोरियों से बरामद बुरी तरह से क्षत-विक्षत थे, सड़न की अलग-अलग अवस्था में थे और बोरों में बंद करके छोड़े गए थे. अमीन ने कहा कि हम एक सीरियल किलर, एक मनोरोगी सीरियल किलर से निपट रहे हैं. उधर, आरोपी खालूशा जांच में जुटे अधिकारियों को अपने एक कमरे वाले किराए के घर में ले गया, जो घटनास्थल (जहां लाशें बरामद हुईं) से लगभग 100 मीटर (328 फीट) दूर है. पुलिस को घर में हत्या में यूज किया गया एक चाकू, 12 नायलॉन की बोरियां, रबर के दस्ताने, एक हार्ड ड्राइव और आठ स्मार्टफोन मिले.
अमीन ने कहा कि संदिग्ध ने कबूल किया है कि उसका पहला शिकार उसकी पत्नी थी, जिसकी उसने गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर उसके शव के टुकड़े करके उसे घटनास्थल पर ही ठिकाने लगा दिया. उन्होंने कहा कि पूछताछ से पता चला है कि उसके सभी पीड़ितों की हत्या इसी तरह की गई है. अमीन के अनुसार, खालूशा की गिरफ्तारी पीड़ितों में से एक जोसफिन मुलोंगो ओविनो के मोबाइल फोन के फोरेंसिक एनालिसिस से संभव हुई, जिसमें उसके लापता होने के दिन किए गए मोबाइल मनी लेनदेन से संदिग्ध की ओर इशारा किया.
शुक्रवार को डंपिग साइट से मिले थे छह शव
शुरुआती छह शव शुक्रवार को नैरोबी के मुकुरु क्वा नजेंगा इलाके के क्वारे के निवासियों को मिले. केन्याई पुलिस ने बताया कि शव एक खदान में पाए गए, जो पानी से भरा हुआ है और डंप साइट के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. CNN के अनुसार, पुलिस ने सोमवार को कहा कि संदिग्ध डंपसाइट से थोड़ी दूरी पर रहता था, जिससे यह सवाल उठता है कि वह दो साल तक कैसे पकड़ से बचता रहा? इस साइट के पास एक पुलिस स्टेशन भी है. महिला हत्या के मामलों में बढ़ोतरी के बाद, सोमवार को महिला नेताओं के एक समूह ने केन्याई महिलाओं के लिए बेहतर सुरक्षा की मांग की. काजीदो की सांसद लीह संकैरे सोपियाटो ने एक प्रेस ब्रीफिंग में पूछा कि अगली महिला कौन है? ये बहुत दुखद है.