Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026

अमेरिका ने भेजा जंगी बेड़ा, कई फ्लाइट कैंसल, क्या आज ही शुरू होगा ईरान और इजरायल का युद्ध?

Iran-Israel Tension: ईरान आज रात इजरायल पर हमला कर सकता है. सोशल मीडिया पर इस तरह का दावा किया जा रहा है. अमेरिका ने इजरायल को किसी भी हमले से बचाने का भरोसा दिया है. अमेरिका ने मध्य-पूर्व में जंगी जहाजों का बेड़ा और सबमरीन रवाना कर दी हैं.

Social Media
India Daily Live

Iran-Israel Tension: ईरान के इजरायल पर संभावित हमले की वजह से दुनियाभर की एयरलाइंस ने कई उड़ाने 21 अगस्त तक के लिए रद्द कर दी हैं.  जंग की आहट को देखते हुए अमेरिका ने भी अपना घातक जंगी बेड़ा भूमध्यसागर की ओर रवाना कर दिया है. आशंका जताई जा रही है कि आज रात से जंग की शुरुआत हो सकती है. 

अमेरिका के रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने गाइडेड मिसाइल यूएसएस जॉर्जिया को मिडिल ईस्ट पहुंचने का आदेश दिया है. 154 लैंड अटैक टोमाहॉक क्रूज मिसाइलों से लैस सबमरीन तेजी से भूमध्यसागर की ओर बढ़ती जा रही है. इसके अलावा तीसरे कैरियर स्ट्राइक ग्रुप के साथ यूएसएस अब्राहम लिंकन भी इसी तरफ जा रहा है. यहां पहले से ही यूएसएस थियोडोर रूजवेल्ट कैरियर स्ट्राइक मौजूद है.