menu-icon
India Daily

Hormuz में एक बार फिर से जंग की आहट? अमेरिका के हमले से बौखलाया ईरान!

ईरान और अमेरिका के बीच तनाव अब भी जारी है. एक ओर दोनों देश शांति वार्ता पर बात कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर अमेरिका हवाई हमले कर रहा है. ऐसे में क्या यह युद्ध थमेगा या फिर इसकी रफ्तार और तेज हो जाएगी.

auth-image
Shanu Sharma

अमेरिका और ईरान के बीच तीन महीनों से चल रही जंग अभी भी थमा नहीं है. अमेरिका की ओर से रुक-रुक कर लगातार हमले किए जा रहे हैं. जिसकी वजह से पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ा हुआ है. एक ओर अमेरिका ईरान के साथ समझौते पर बातचीत करने की बात कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ ईरान पर हमला भी किया जा रहा है. हालांकि अमेरिकी सेना का कहना है कि उन्होंने ईरानी मिसाइल साइट्स और समुद्र में खदानें बिछाने की कोशिश कर रहे नावों को निशाना बनाया.

ईरानी मीडिया की ओर से कहा जा रहा है कि अमेरिका के इस हमले में कई लोगों की मौत हो गई है. अब ऐसे में यह सवाल उठना शुरू हो गया है कि क्या ईरान जवाबी हमले करेगा? दूसरा सवाल यह भी है कि क्या इस हमले से शांति वार्ता बीच में ही रुक जाएगी? इस विषय से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप इंडिया डेली के इस खास वीडियो को देख सकते हैं.