भारत पर 50% टैरिफ लागू होते ही अमेरिका से आ गई गुड न्यूज! ट्रंप के वित्त मंत्री ने कही ये बात
डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ बम के बीच अमेरिका से कुछ शुभ संकेत मिले हैं. अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने बुधवार को कहा कि ट्रंप के प्रधानमंत्री मोदी से अच्छे संबंध है और मुझे लगता है कि एक दिन हम एक साथ आएंगे.
डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ बम के बीच अमेरिका से कुछ शुभ संकेत मिले हैं. अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने बुधवार को कहा कि ट्रंप के प्रधानमंत्री मोदी से अच्छे संबंध है और मुझे लगता है कि एक दिन हम एक साथ आएंगे.
मुनाफाखोरी कर रहा है भारत
स्कॉट बेसेंट ने कहा कि भारत द्वारा रूस से तेल खरीद पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना को दोहराते हुए कहा कि भारत सस्ते में कच्चा तेल खरीदकर मुनाफाखोरी कर रहा है. हालांकि उन्होंने दोनों देशों के द्विपक्षीय व्यापार संबंधों पर सकारात्मक रुख अपनाया और कहा कि उम्मीद है दोनों देश एक दिन एक समझौते पर पहुंचेंगे.
भारत पर लागू हुआ 50% टैरिफ
बेसेंट का बयान ऐसे समय में आया है जब भारत पर 50% टैरिफ लागू हो गया है. इससे दोनों देशों के बीच व्यापार युद्ध बढ़ गया है. बेसेंट ने कहा, 'राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी के अच्छे संबंध हैं, भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है.'
उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है भारत और अमेरिका एक दिन साथ आएंगे. वॉशिंगटन भारत और मॉस्को के बीच हो रहे ऊर्जा व्यापार से चिंतित हैं.' अमेरिका ने इस संबंध में एक नोटिस जारी किया जिसमें लिखा था कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा 6 अगस्त 2025 को दिए आदेश 14329 के अनुसार भारत पर आज से 50% टैरिफ लागू हो गया है.
व्यापार वार्ता जारी
ट्रंप के 50% लागू होने के बावजूद भारत और अमेरिका में व्यापार वार्ता जारी है. एक तरफ अमेरिका जहां समझौते के लिए अपनी मांगों पर अड़ा हुआ है, वहीं भारत सरकार का कहना है कि वह ऐसा कोई समझौता नहीं करेगी जिससे भारत के किसानों और डेयरी उद्योग को नुकसान हो.