T20 World Cup 2026

Israel-Hezbollah War: हिजबुल्लाह के टॉप कमांडर शेख मोहम्मद को गोलियों से भूना, घर के बाहर हुआ मर्डर

इस घटना को अंजाम इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच शुरुआती 60-दिनों के युद्धविराम समझौते के खत्म होने के कुछ दिन पहले दिया गया है.

Social Media
Mayank Tiwari

Israel-Hezbollah War: लेबनान के पूर्वी क्षेत्र में मंगलवार (21 जनवरी)  की रात हिजबुल्लाह के वरिष्ठ कमांडर शेख मोहम्मद अली हमादी को उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई. लेबनानी समाचार पत्र अल-अखबार के अनुसार, हमादी हिजबुल्लाह के पश्चिमी अल-बाक्का क्षेत्र के कमांडर थे. हमलावर दो वाहनों में सवार होकर आए थे और उन्होंने हमादी पर हमला किया. जिसके बाद फौरन हमादी को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हमलावर के हमले के कुछ ही समय बाद उनकी मौत की पुष्टि कर दी गई.

टाइम्स ऑफ इजरायल के मुताबिक, लेबनानी अधिकारियों को संदेह है कि हमादी का सालों पुराना पारिवारिक झगड़ा था, जिसकी वजह से इस घटना को अंजाम दिया गया. हमादी पर हमले के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. हमादी की हत्या के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है. अब तक किसी समूह या व्यक्ति ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.

जानिए कौन हैं हिजबुल्लाह के टॉप नेता शेख मुहम्मद अली हमादी?

शेख मोहम्मद अली हमादी, जो दशकों से एफबीआई की मोस्ट वांटेड लिस्ट सूची में थे. जहां उनका नाम एक बड़े आतंकवादी हमले से जुड़ा हुआ है. साल 1985 में, उन्होंने पश्चिम जर्मनी के एक विमान, लुफ्थांसा फ्लाइट 847 को हाईजैक कर लिया था, जिसमें 153 यात्री सवार थे, जिनमें कई अमेरिकी नागरिक भी थे. इस अपहरण के दौरान, एक अमेरिकी नागरिक को यातनाएं दी गईं और उनकी हत्या कर दी गई. हमादी की इस घटना और पश्चिमी लक्ष्यों पर किए गए अन्य हमलों में भागीदारी ने उन्हें एफबीआई की मोस्ट वांटेड की लिस्ट में पहला स्थान दिलवाया था.

हिजबुल्लाह और इज़राइल के बीच तनावपूर्ण स्थिति

हमादी की हत्या के समय हिजबुल्लाह और इज़रायल के बीच स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. 2023 में, हिजबुल्लाह ने हमास के साथ मिलकर इज़राइल के खिलाफ युद्ध लड़ा था, जिसमें हिजबुल्लाह के कम से कम सात शीर्ष कमांडर मारे गए थे. जिसके कारण इज़रायल और हिजबुल्लाह के बीट तनाव को और बढ़ा दिया.

अल-हिजबुल्लाह के नेता की हत्या का प्रभाव

यह हमला इस क्षेत्र में चल रही हिंसा के बीच हुआ है, जिसमें पश्चिमी तट पर इज़राइल की एक बड़ी सैन्य कार्रवाई शामिल है. इज़राइली अधिकारियों ने जेनिन शहर में हमले में कम से कम नौ फिलिस्तीनी नागरिकों के मरने और दर्जनों अन्य के घायल होने की सूचना दी है. यह सैन्य कार्रवाई तब हुई, जब इज़राइल और दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह-समर्थित समूहों के बीच एक नाजुक संघर्षविराम था.