T20 World Cup 2026

कौन हैं टिम वाल्ज जिन्हें हैरिस ने बनाया अपना साथी? चुनाव जीतीं तो बनेंगे उपराष्ट्रपति

USA Election 2024: अमेरिका के राष्ट्रपति चुनावों के लिए अब कुछ माह का ही समय बचा है. डेमोक्रेट पार्टी ने राष्ट्रपति पद के लिए कमला हैरिस के नाम पर मोहर लगा दी है. डेमोक्रेट कैंडीडेट बनने के बाद हैरिस ने उपराष्ट्रपति के लिए टिम वाल्ज को चुना है. वाल्ज साल 2018 में मिनेसोटा के गवर्नर के रूप में काम कर रहे हैं.

Social Media
India Daily Live

USA Election 2024: डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस ने मंगलवार को मिनेसोटा के गवर्नर टिम वाल्ज को आगामी चुनावों के लिए अपना साथी चुना है. डेमोक्रेटिक पार्टी के चुनाव में जीत हासिल करने पर टिम वाल्ज अमेरिका के उपराष्ट्रपति बनेंगे. डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस और उनके साथी वाल्ज का मुकाबला 5 नवंबर को होने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प और जेडी वेंस से होगा. 

अमेरिकी सेना के नेशनल गार्ड के दिग्गज और पूर्व शिक्षक, 60 वर्षीय वाल्ज को 2006 में अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में रिपब्लिकन-झुकाव वाले जिले से चुना गया था . उन्हें साल 2018 में मिनेसोटा के गवर्नर के रूप में चुना गया. वाल्ज डेमोक्रेट के चुनावी अभियान में ग्रामीण मध्यपश्चिमी परिप्रेक्ष्य लेकर आए हैं.  इसके अलावा उन्होंने किसानों के लिए गांजा के वैधीकरण और श्रमिकों की सुरक्षा बढ़ाने जैसे उदार नीतिगत लक्ष्य भी रखे हैं.

डेमोक्रेट उम्मीदवार बनीं हैरिस 

सोमवार को कमला हैरिस ने डेमोक्रेटिक पार्टी का राष्ट्रपति  उम्मीदवार बनने का नामांकन हासिल कर लिया.  वह पहली अश्वेत और प्रवासी महिला हैं जो किसी पार्टी के टिकट पर राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लडेंगी. डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन के प्रतिनिधियों द्वारा पांच दिनों तक चली ऑनलाइन वोटिंग के बाद कमला हैरिस का डेमोक्रेट उम्मीदवार बनने का आधिकारिक ऐलान हो गया. डेमोक्रेट पार्टी ने आधी रात से ठीक पहले जारी एक बयान में कहा कि 99% प्रतिनिधियों ने हैरिस के लिए मतदान किया है. पार्टी ने कहा कि वह इस महीने के अंत में शिकागो में पार्टी के सम्मेलन में इस बात का औपचारिक ऐलान कर देगी. 

कमजोर समझने की भूल ना करें 

जैसे -जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है कमला हैरिस और ट्रंप के बीच बयानबाजी भी तेज होती जा रही है. एक ओर ट्रंप ने कहा कि हैरिस उनका मुकाबला नहीं कर पाएंगी. वहीं, दूसरी ओर हैरिस का कहना है कि ट्रंप उन्हें कमजोर समझने की भूल ना करें. उन्होंने आगे  कहा कि व्हाइट हाउस की दौड़ में वह अपना अभियान पूरा करेंगी और उन्हें इस चुनाव में बड़ी जीत हासिल होगी.