T20 World Cup 2026

रूस-यूक्रेन जंग में आएगा यू-टर्न! अमेरिका में शटडाउन का खतरा, बाइडन ने दिया बड़ा बयान

अमेरिका के राष्ट्रपति का कहना है कि वाशिंगटन यूक्रेन का समर्थन करने से पीछे नहीं हटेगा. अमेरिकी संसद में अल्पकालिक विधेयक पारित होने के कुछ देर बाद ही अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने यह टिप्पणी की है.

Gyanendra Sharma

नई दिल्ली: अमेरिका पर शटडाउन साया मंडरा रहा है. दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था कभी भी ठप हो सकती है. इससे रूस और यूक्रने युद्ध पर भी असर पड़ सकता है. अमेरिका ने रूस के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. यूक्रेन को हर संभव मदद दे रहा है. हालांकि जो हालात खुद के देश में बने हैं उसे देखकर ये कहा जा जाने लगा कि अमेरिका यूक्रेन का समर्थन करने से पीछे हट सकता है. लेकिन अब इसका जवाब खुद राष्ट्रपति बाइडन ने दे दिया है.

अमेरिका के राष्ट्रपति ने क्या कहा?

अमेरिका के राष्ट्रपति का कहना है कि वाशिंगटन यूक्रेन का समर्थन करने से पीछे नहीं हटेगा. अमेरिकी संसद में अल्पकालिक विधेयक पारित होने के कुछ देर बाद ही अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने यह टिप्पणी की है. विदेशी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने रविवार को कहा कि मैं अमेरिकी और यूक्रेनियों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हम अपना समर्थन जारी रखेंगे. हम पीछे नहीं हटेंगे.

उन्होंने कहा कि हम किसी भी परिस्थिति में यूक्रेन के लिए अमेरिकी समर्थन में बाधा नहीं आने देंगे. राष्ट्रपति बाइडन ने आगे कहा कि उन्हें संसद के अध्यक्ष केविन मैक्कार्थी से उम्मीद है कि वह यूक्रेन के लिए समर्थन रखने की प्रतिबद्धता को बनाए रखेंगे. यूक्रेन इस समय आक्रमकता और क्रूरता के खिलाफ युद्ध लड़ रहा है.

अमेरिका से शटडाउन का खतरा टला

बता दें कि अमेरिका में शटडाउन का खतरा फिलहाल टल गया है. संयुक्त राज्य अमेरिका की सीनेट ने संघीय सरकार के शटडाउन को रोकने के लिए अपनी समय सीमा के भीतर शनिवार शाम को स्टॉपगैप फंडिंग उपाय पारित कर दिया.