इस दिन आमने सामने होंगे कमला हैरिस और ट्रंप, सियासी अखाड़े में किसकी होगी जीत? देखिए
कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रम्प अगले महीने 10 सितंबर को डिबेट करने के लिए राजी हो गए हैं. अमेरिकी टीवी न्यूज ABC ने इस बात की पुष्टि है. ऐसा पहली बार होगा जब ट्रंप और कमला के बीच आमने सामने की बहस होगी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह बातचीत 90 मिनट की होगी. डेविड म्योह और लिंसी डेविस इसके मॉडरेटर हो सकते हैं.
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और भारतवंशी कमला हैरिस अगले महीने 10 सितंबर को डिबेट के लिए आमने सामने होंगे. अमेरिकी टीवी न्यूज ABC ने इसकी पुष्टि की है. ये पहली बार होगा जब ट्रंप और कमला के बीच आमने सामने की बहस होगी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह बातचीत 90 मिनट की होगी.राष्ट्रपति पद के लिए होने वाले मुकाबले का संचालन कौन करेगा? इस मुद्दे पर अब दोनों ही उम्मीदवार डिबेट करने के लिए तैयार हैं. इस बात की पुष्टि खुद उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप दोनों ने की है.
इस डिबेट का संचालन एबीसी के एंकर डेविड मुइर और लिंसे डेविस करेंगे. एबीसी न्यूज ने बताया कि राष्ट्रपति और पूर्व उपराष्ट्रपति जो बिडेन के बीच दूसरी और अंतिम बहस उसी दिन होनी थी जिस दिन जो बाइडन ने इस दौर से हटने का फैसला लिया था.
कौन हैं डेविड मुइर?
डेविड मुइर, वल्ड न्यूज टुनाइट के एंकर हैं, जो 2003 एबीसी के साथ है. मुइर डेमोक्रेट और रिपब्लिकन दोनों के बीच जाने जाते हैं, उन्होंने डी-डे कवरेज के दौरान बाइडेन का इंटरव्यू लिया और 2017 में राष्ट्रपति के रूप में ट्रंप का पहला व्हाइट हाउस इंट्रव्यू आयोजित किया. मुइर को 2016 और 2020 में राष्ट्रपति पद की बातचीत और उसकी मुख्य मुद्दों पर बहस करने का भी अनुभव है.
कौन हैं लिन्सी डेविस?
मुइर के साथ एबीसी न्यूज़ लाइव प्राइम की एंकर लिन्सी डेविस भी शामिल होंगी, जो 2007 से नेटवर्क के साथ जुड़ी हुई है. यूएसए टुडे की रिपोर्ट के अनुसार डेविस ने 2019 और 2020 में राष्ट्रपति पद की बहसों का संचालन किया है और डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन और रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन दोनों को कवर किया है.
तीन डिबेट्स का प्रस्ताव
ट्रंप ने पहले प्रमुख नेटवर्क के साथ तीन डिबेट्स का प्रस्ताव रखा था. 4 सितंबर को फॉक्स न्यूज के साथ और 10 सितंबर को एनबीसी के साथ और 25 सिंतबर को एबीसी के साथ हालांकि हैरिस ने केवल 10 सितंबर को एनबीसी के साथ बहस में भाग लेने पर सहमति व्यक्ति की है, हालांकि उन्होंने अभी तक अन्य के साथ बहस में भाग लेने पर सहमति व्यक्त की, हालांकि उन्होंने अभी तक अन्य प्रस्ताव तारीख को पर डिबेट्स करने का कारण नहीं बताया है.
बता दें कि इससे पहले जो बाइडेन और डोनाल्ड ट्रम्प के बीच 2 डिबेट्स 27 जून और 10 सितंबर को लेकर सहमति बनी थी लेकिन इस बीच बाइडन ने अपनी उम्मीदवारी से मना कर दिया. ट्रम्प और हैरिस के बीच 10 सितंबर को होने वाली बहस फिलाडेल्फिया में हो सकती है.
न्यूयॉर्क टाइम्स ने इस डिबेट की जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से ये जानकारी दी है.इस डिबेट में लाइव ऑडियंस भी होगी. डिबेट के रूल्स क्या होंगे और इसके फॉर्मेट को लेकर अभी बात चल रही है.