West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

तालिबान ने पाकिस्तान के टैंकों पर कब्जा कर अफगानिस्तान की सड़कों पर लगाई रेस, वायरल हुए वीडियो

Afghanistan Pakistan Clash: सोशल मीडिया पर सीजफायर से पहले के कुछ वीडियोज वायरल हो रहे हैं. इन वीडियो में अफगानिस्तान के दक्षिणपूर्वी स्पिन बोल्डक प्रांत की सड़कों पर टैंकों की रेस हो रही है. दावा किया जा रहा है कि ये टैंक पाकिस्तान के थे और तालिबानी सेना ने बॉर्डर पर पाकिस्तानी सेना से हुई झड़प में इन टैंकों पर कब्जा कर लिया.

X
Sagar Bhardwaj

Afghanistan Pakistan Clash:दुनिया इस समय कई सारे संकटों से एक साथ जूझ रही है. एक तरफ जलवायु परिवर्तन इंसान के अस्तित्व पर सबसे बड़े खतरे के रूप में उभर रहा है तो दूसरी तरफ इन युद्धों ने टेंशन बढ़ा रखी है. एक युद्ध खत्म होता है तो दूसरा शुरू हो जाता है. इजरायल और फिलिस्तीन के बीच शांति बहाल हुई तो पाकिस्तान और अफगानिस्तान आपस में भिड़ गए. हालांकि, दोनों देशों के बीच 48 घंटे का सीजफायर लागू है लेकिन सीजफायर से पहले दोनों देशों को इस लड़ाई से भारी नुकसान हो चुका था.

तालिबान ने पाकिस्तानी टैंकों पर किया कब्जा

सोशल मीडिया पर सीजफायर से पहले के कुछ वीडियोज वायरल हो रहे हैं. इन वीडियो में अफगानिस्तान के दक्षिणपूर्वी स्पिन बोल्डक प्रांत की सड़कों पर टैंकों की रेस हो रही है. दावा किया जा रहा है कि ये टैंक पाकिस्तान के थे और तालिबानी सेना ने बॉर्डर पर पाकिस्तानी सेना से हुई झड़प में इन टैंकों पर कब्जा कर लिया.

हमारे नहीं ये टैंक- पाकिस्तानी रक्षा मंत्री

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने जियो न्यूज को दिए इंटरव्यू में कहा कि वीडियो में जो दावा किया जा रहा कि उन्होंने पाकिस्तानी टैंकों पर कब्जा कर लिया है, हमारे पास वैसे  टैंक ही नहीं हैं. उन्होंने शायद इन्हें किसी कबाड़ी से खरीदा होगा.

एआई ने बताया सच

हालांकि, AI से पूछे जाने पर पता चला है कि इन वीडियोज में दिखाए जा रहे टैंक सोवियत दौर के T-55 टैंक हैं जिनका अफगानिस्तान 1980 के दशक से इस्तेमाल कर रहा है.