पाकिस्तान के कई शहरों में तालिबानी ड्रोन ने मचाई तबाही! मिडिल ईस्ट तनाव के बीच 'PAK सेना' ने किया ओपन वॉर का ऐलान!

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. पाकिस्तानी हमले के बाद तुरंत तालिबान ने मुंह तोड़ जवाब देते हुए पाक के कई शहरों पर हमला कर दिया.

X (@AfganArmyStan, @MiliMatters)
Shanu Sharma

मिडिल ईस्ट के साथ-साथ पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच भी तनाव बढ़ता जा रहा है. फरवरी के अंत से शुरू हुई यह लड़ाई अब बढ़ती जा रही है. अफगानिस्तान ने कुछ समय पहले बताया था कि पाकिस्तान ने उनके कई शहरों पर हमला किया है. अब तालिबान ने इन हमलों का जवाब दे दिया है. 

अफगानिस्तान पर हुए हमले को लेकर पाकिस्तान का कहना था कि ये हमले टीटीपी और ISIS-K जैसे आतंकी ठिकानों पर किए गए थे. हालांकि अफगान का कहना था कि पाक के इस हमले में कई नागरिकों की मौत हो गई. पाकिस्तान की ओर से कहा गया था कि उनके द्वारा किए गए हमलों में दर्जनों आतंकी मारे गए.

पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों पर हमला

पाकिस्तान ने काबुल, कंधार और पक्तिया जैसे बड़े शहरों पर भी हवाई हमले किए. जिसे अफगानिस्तान ने अपनी संप्रभुता पर हमला बताया. इस हमले के जवाब में तालिबान ने पाकिस्तान के कई शहरों को निशाना बनाया तालिबान के सीमा सुरक्षा बल के प्रवक्ता अबिदुल्लाह उकाब ने कहा कि उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ अब एक्शन शुरू कर दिया गया है. अफगान डिफेंस फोर्सेज ने ड्रोन हमलों के जरिए पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया. तालिबान के दावों के अनुसार, कोहाट का सेंट्रल कमांड, ब्रिगेड और कुछ कैंप प्रभावित हुए. 

अफगान के हमले से 'बौखलाया' पाकिस्तान 

पाकिस्तान के कई शहरों में धमाकों की खबरें आईं है. हमलों के बाद वहां प्रशासन हाई अलर्ट मोड़ पर आ गया है. हालांकि तालिबान ने साफ कहा कि अफगान के खिलाफ यह ऑपरेशन जारी रहेगा. एक प्रवक्ता ने कहा कि हमारी जमीन पर हर हमले का जवाब अब उनकी जमीन पर दिया जाएगा. दोनों देशों की सेनाओं के बीच सीमावर्ती इलाकों में भारी गोलाबारी और सैन्य हलचल शुरू कर दी. दोनों देशों के बीच ड्रोन हमले, तोपखाने की गोलाबारी और जमीनी झड़पें आम हो गई हैं.

पाकिस्तान ने इस हमले के बाद 'ओपन वॉर' की घोषणा की है. अफगानिस्तान ने इस जंग में पीछे हटने से मना कर दिया है. दोनों पक्षों को इस लड़ाई में भारी नुकसान हो रहा है. मिडिल ईस्ट में पहले से एक तनाव जारी है, ऐसे में यह दूसरा संघर्ष सभी की मुश्किलों को बढ़ा सकता है. दोनों देशों के बीच  Durand Line को लेकर काफी पुराना विवाद है, जो एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है.