T20 World Cup 2026

Syria Civil War: असद की जेल में नरक से भी बदतर ज़िंदगी जी रहे थे क़ैदी, वीडियो में देखें ख़ौफ़नाक मंजर

सीरिया में विद्रोहियों ने सरकार को सत्ता से उठाकर फेंक दिया. जिसके बाद अल-असद सरकार की पोल दुनिया के सामने खुल चुकी है. सोशल मीडिया पर सीरिया के जेल का वीडियो तेजी सेे वायरल हो रहा है. जिसमें कैदियों की हालत को महसूस कर के लोगों के रोंगटे खड़े हो रहे हैं.

Social Media
Shanu Sharma

Syria Civil War: साीरिया में दशकों तक राज करने वाला अल-असद परिवार अब देश छोड़कर भाग चूका हैं. सीरिया में विद्रोहियों ने 10 दिनों के भीतर तख्तापलट कर दिया. अलेप्पों और हमा के बाद विद्रोहियों ने सीरिया की राजधानी दमिश्क को कब्जे में ले लिया. देश के बदलते माहौल में वहां के प्रधानमंत्री ने भी घोषणा कर दी की वो नागरिकों द्वारा सर्वसम्मति से चुने गए सर्वोच्च को सारी जिम्मेदारी देने को तैयार हैं.

सत्ता से हटने के बाद अल-असद सरकार की अब सच्चाई दुनिया के सामने आनी शुरू हो गई है. सीरिया के जेल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसे देखकर यह समझा जा सकता है कि वहां रहने वाले कैदियों की हाल कैसी होगी. 

कत्लखाने के नाम से जाना जाता है जेल

सीरिया के जेल को लेकर 2021 में एक रिपोर्ट भी सामने आई थी, जिसमें बताया गया था कि अल-असद शासन में करीब 1 लाख से ज्यादा लोगों की जेल में ही मौत हो गई थी. जिसमें अकेले सेदनाया जेल में 30 हजार लोगों की मौत हो गई थी. सेदनाया जेल को असद के कत्लखाने के नाम से भी जाना जाता है. इस जेल में वो लोग बंद थे जिन्हें 2011 के विद्रोह के दौरान गिरफ्तार किया गया था. उन सभी विद्रोहियों को गिरफ्तार कर के एक जेल के अंदर ठूस दिया गया. जिसके बाद उन कैदियों की जिंदगी बद से बदतर हो चुकी थी.