T20 World Cup 2026

बिकनी पहनी महिलाओं के साथ ड्रिंक का आनंद लेते दिखे स्टीफन हॉकिंग, एपस्टीन फाइल्स पर परिवार के प्रतिनिधि की आई सफाई

दुनिया के जाने-माने साइंटिस्ट स्टीफन हॉकिंग का नाम एपस्टीनफाइल से जोड़ा जा रहा है. उनकी एक नई तस्वीर जारी की गई है, जिसमें वे दो महिलाओं के बीच में नजर आ रहे हैं.

X (@SilviodoQuental)
Shanu Sharma

एपस्टीन फाइल में विश्व के कई प्रसिद्ध लोगों के नाम सामने आए हैं. इनमें से एक नाम स्टीफन हॉकिंग का भी है. इन तस्वीरों में हॉकिंग को दो महिलाओं के साथ दिखाया गया है, लेकिन उनके परिवार ने इन पर उठे किसी भी संदेह को सिरे से खारिज कर दिया है. 

हॉकिंग की यह फोटे कैरिबियन द्वीपों पर आयोजित एक कार्यक्रम से जुड़ी बताई जा रही है. जहां हॉकिंग ने क्वांटम ब्रह्मांड विज्ञान पर व्याख्यान दिया था. एपस्टीन, जो एक विवादास्पद फाइनेंशियर थे, इस इवेंट के होस्ट और फंडर थे. 

एपस्टीन फाइल्स से हॉकिंग के क्यों जुड़ रहे नाम 

एपस्टीन की फाइलों में जारी इन तस्वीरों में स्टीफन हॉकिंग को सेंट थॉमस के रिट्ज-कार्लटन होटल में सन लाउंजर पर लेटे हुए दिखाया गया है. उनके दोनों ओर बिकिनी पहनी दो महिलाएं हैं, जिनमें से एक उनके हाथ में कॉकटेल पकड़े हुए हैं. यह दृश्य 2006 के मार्च में कैरिबियन द्वीप सेंट थॉमस पर हुए एक विज्ञान सम्मेलन का हिस्सा माना जा रहा है.

हॉकिंग उन 21 प्रमुख वैज्ञानिकों में शामिल थे, जो इस इवेंट के लिए एपस्टीन के निजी द्वीप लिटिल सेंट जेम्स पहुंचे थे. तस्वीरों में हॉकिंग मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं. हालांकि इस दौरान भी उनकी स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए उन्हें 24 घंटे चिकित्सकीय सहायता दिया जा रहा था. ऐसे में यह तस्वीरें यह साफ नहीं करती है कि हॉकिंग इनमें कितने ज्यादा इंवॉल्व थे.

हॉकिंग के परिवार ने जारी किया बयान

हॉकिंग के परिवार के प्रतिनिधि ने मीडिया के सामने इस फोटो के वायरल होने के बाद बयान जारी करते हुए, इन आरोपों को पूरी तरह गलत बताया. साथ ही उन्होंने कहा कि तस्वीरों में नजर आ रही महिलाएं हॉकिंग की लंबे समय से ब्रिटेन से जुड़ी नर्सिंग टीम की सदस्य थीं, जो उनकी देखभाल के लिए हमेशा उनके साथ रहती थीं. परिवार ने कहा कि ALS  पीड़ित होने के बावजूद, उन्होंने 50 वर्षों से अधिक समय तक जीवन जिया, जो एक रिकॉर्ड है. इस दौरान वे व्हीलचेयर, वॉयस सिंथेसाइजर और निरंतर चिकित्सा सहायता पर निर्भर रहे.

परिवार का मानना है कि ये तस्वीरें हॉकिंग की वैज्ञानिक यात्रा का सामान्य हिस्सा हैं, न कि कोई विवाद. एपस्टीन की फाइलों में हॉकिंग का जिक्र तब आया जब पीड़िता वर्जीनिया गिफ्रे ने दावा किया कि हॉकिंग ने वर्जिन आइलैंड्स में एक 'नाबालिग समूह पार्टी' में हिस्सा लिया था.