Assembly Election 2026 Kerala Assembly Election 2026 Puducherry Assembly Election 2026

'हिंदू लड़कियों को अगवा करके...', पाक संसद में गूंजी सिंध की पुकार, मांगा हिंदुओं का हक

Pakistan News: पाकिस्तान में हिंदुओं के साथ कैसा व्यवहार किया जाता है ये वैश्विक स्तर पक किसी ने नहीं छिपा है. अब इसी को लेकर हिंदू सीनेटर दानेश कुमार पल्यानी ने संसद में हमला बोला है. 

India Daily Live

Pakistan News: पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों का हाल कैसा है. ये किसी से छिपा नहीं है. पाक में हिंदू अल्पसंख्यकों के साथ जबरन अत्याचार किया जाता है. उनका धर्म परिवर्तन करके उन्हें मुस्लिम बना दिया जाता है. वहां की हिंदू लड़कियों के साथ जोर जबरदस्ती की जाती है. इसी मुद्दे को लेकर हिंदू सीनेटर दानेश कुमार पल्यानी ने संसद में जोरदार भाषण दिया है. उन्होंने पाकिस्तान की सच्चाई संसद भवन में उजागर कर दी.

उन्होंने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पाकिस्तान का संविधान किसी को ये इजाजत नहीं देता कि आप जबरन किसी का धर्म बदलें. न ही कुरान ऐसा करने को कहता है. उन्होंने संसद में बोले अपने भाषण का वीडियो भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर किया है.

'संविधान नहीं देता इजाजत'

उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा- "हिंदुओं की बेटियां कोई लूट का माल नहीं है कि कोई जबरन उनका धर्म परिवर्तन करा दे. सिंध प्रांत में हिंदू लड़कियों का जबरन धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है.  प्रिया कुमारी के अपहरण को दो साल हो गये. सरकार इन बड़े लोगों पर कार्रवाई नहीं करती."

उन्होंने आगे कहा- कुछ गंदे अंडों और लुटेरों ने हमारी प्यारी मातृभूमि पाकिस्तान को बदनाम कर दिया है. पाकिस्तान का कानून/संविधान जबरन धर्म परिवर्तन की अनुमति नहीं देता है और न ही पवित्र कुरान ऐसा करने की किसी को अनुमति देता है.

UN ने भी लगाई थी फटकार

पिछले महीने संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों द्वारा पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदायों की युवा महिलाओं और लड़कियों के लिए सुरक्षा की निरंतर कमी पर निराशा व्यक्त की थी. यूएन विशेषज्ञों ने कहा था कि पाकिस्तान में ईसाई और हिंदू लड़कियों का जबरन धर्म परिवर्तन, अपहरण, तस्करी, बाल विवाह, जल्दी और जबरन शादी, घरेलू दासता और उनके खिलाफ यौन हिंसा हो रही है.

धार्मिक अल्पसंख्यक समुदायों से संबंधित लड़कियों और महिलाओं को ऐसे जघन्य मानवाधिकारों के उल्लंघन और ऐसे अपराधों को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है.