राफेल की पहरेदारी, रडार अलर्ट, हाई टेक सुरक्षा, भारत कैसे पहुंची शेख हसीना? पढ़ें एक-एक डीटेल
खबरों के मुताबिक बांग्लादेश में सत्ता से बेदखल होने के बाद जब शेख हसीना भारत की ओर आ रही थी उस समय भारतीय सुरक्षा एजेंसियां किसी भी आकस्मिक स्थिति के लिए तैयार थीं. इसके लिए सुरक्षा प्रदान करने के लिए पश्चिम बंगाल के हाशिमारा वायु सेना बेस से 101 स्क्वाड्रन के दो राफेल लड़ाकू विमानों को बिहार और झारखंड के ऊपर तैनात किया गया था.
बांग्लादेश में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच भारत को पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तुरंत कार्रवाई करनी पड़ी. सत्ता से बेदखल होने के बाद जब शेख हसीना भारत की ओर आ रही थी उस समय भारतीय सुरक्षा एजेंसियां किसी भी आकस्मिक स्थिति के लिए तैयार थीं. सूत्रों के मुताबिक भारतीय वायुसेना के रडार बांग्लादेश के ऊपर हवाई क्षेत्र की सक्रिय रूप से निगरानी कर रहे थे. इंडियन आर्मी की सक्रियता उस वक्त बढ़ गई जब उन्हें पता चला कि एक भारत की ओर एक विमान आ रहा है.
इस बीच सुरक्षा एजेंसियों ने हर संभावना के लिए तैयारी थी क्योंकि हसीना उस वायु सेना के एक जेट विमान से भारत की ओर बढ़ रही थी. दोपहर करीब तीन बजे, भारतीय वायु सेना के रडार ने बांग्लादेश से भारतीय सीमा की ओर एक कम उड़ने वाला विमान आते देखा था.
भारत कैसे पहुंची शेख हसीना?
भारत ने हाई प्रोफाइल यात्री के बारे में जागरूक सुरक्षा कर्मियों ने विमान को भारतीय हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने की अनुमति दे दी. सुरक्षा प्रदान करने के लिए पश्चिम बंगाल के हाशिमारा वायु सेना बेस से 101 स्क्वाड्रन के दो राफेल लड़ाकू विमानों को बिहार और झारखंड के ऊपर तैनात किया गया. विमान ने अपने तय उड़ान पक्ष पर था और जमीन पर मौजूद एजेंसियों द्वारा उस पर निगरानी रखी जा रही थी. शीर्ष भारतीय सुरक्षा अधिकारियों के साथ लगातार संवाद भी हो रहा था. सूत्रों ने बताया कि भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी और सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी स्थिति पर बहुत बारीकी से नजर रख रहे थे.
खुफिया एजेंसियों की निगरानी
वायु सेना प्रमुख चीफ मार्शल वीआर चौधरी और थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने स्थिति पर कड़ी नजर रखी, इसके लिए एक हाई लेवल बैठक बुलाई गई थी. इसमें खुफिया एजेंसियों के प्रमुख जनरल द्विवेदी और इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल जानसन फिलिप मैथ्यू शामिल हुए जब शाम करीब साढ़े पांच बजे हसीना का जहाज हिंडन एयरबेस पर उतरा, तो उनका स्वागत राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने किया.
पीएम मोदी को दी जा रही थी पूरी जानकारी
दोनों ने एक घंटे तक बैठक की जिसमें बांग्लादेश की मौजूदा स्थिति और हसीना की आगे की योजनाओं पर चर्चा हुई. इसके बाद डोभाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति को जानकारी दी. दिन भर प्रधानमंत्री को पूरी जानकारी दी जा रही है.