menu-icon
India Daily

सऊदी अरामको हेलीकॉप्टर क्रैश, रस तनुरा में 14 लोगों की मौत; जांच शुरू

सऊदी अरामको का एक हेलीकॉप्टर रविवार को रस तनुरा में क्रैश हो गया. इस दुर्घटना में 14 लोगों की मौत हो गई. सभी मारे गए लोग सऊदी नागरिक थे. दुर्घटना का कारण अभी तक साफ नहीं हो पाया है.

Shilpa Shrivastava
सऊदी अरामको हेलीकॉप्टर क्रैश, रस तनुरा में 14 लोगों की मौत; जांच शुरू
Courtesy: X (@nanana365media)

नई दिल्ली: सऊदी अरामको का एक हेलीकॉप्टर रविवार को रस तनुरा में क्रैश हो गया. इस दुर्घटना में 14 लोगों की मौत हो गई. सभी मारे गए लोग सऊदी नागरिक थे. दुर्घटना का कारण अभी तक साफ नहीं हो पाया है. हेलीकॉप्टर के गिरने की वजह अभी अज्ञात है. सऊदी अधिकारियों ने अभी तक दुर्घटना के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है. हेलीकॉप्टर सऊदी अरामको का था, जो दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी है.

दुर्घटना की जांच शुरू कर दी गई है. अधिकारियों का कहना है कि अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि हेलीकॉप्टर क्यों गिरा. जांच आगे बढ़ने पर और जानकारी सामने आएगी. सऊदी ऊर्जा मंत्रालय ने कहा, “हम मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं. अल्लाह उन्हें माफी दें और शहीदों में शामिल करें. हम अल्लाह के हैं और उसी की तरफ लौटेंगे.”

क्या है रस तनुरा?

रस तनुरा पश्चिम एशिया का सबसे बड़ा तेल रिफाइनरी केंद्र है. यहां सऊदी अरामको का बड़ा ऑपरेशनल सेंटर है. यह शहर दुनिया के सबसे बड़े क्रूड ऑयल एक्सपोर्ट टर्मिनल्स में से एक है. सऊदी अरामको 1934 से ही हवाई जहाजों का इस्तेमाल कर रही है. शुरू में सिर्फ एक प्लेन से हवाई सर्वे किया जाता था. 2023 में कंपनी की एविएशन डिवीजन को अलग कंपनी बना दिया गया, जिसका नाम अलौला एविएशन है. 

अभी कंपनी के पास 60 से ज्यादा एयरक्राफ्ट हैं. ये हेलीकॉप्टर और प्लेन ऑफशोर ऑपरेशन्स, मेडिकल इमरजेंसी और लॉजिस्टिक्स के काम में इस्तेमाल होते हैं.