रूस के गैस प्लांट में लगी आग, जिंदा जल गए 7 लोग; अभी 9 की तलाश जारी
रूस के पूर्वी अमूर इलाके में स्थित एक गैस केमिकल कॉम्प्लेक्स में आग लग गई, जिसमें 7 लोग जिंदा जलकर मर गए. हालांकि अभी भी कई लोग लापता बताए जा रहे हैं.
AI
रूस के पूर्वी अमूर इलाके से एक बड़ी खबर सामने आई है. मिल रही जानकारी के मुताबिक एक गैस प्लांट में आग लगने की वजह से सात लोगों की जलकर मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक मरने वालों में 6 चीनी नागरिक थे. हालांकि अभी भी कई लोगों की तलाश की जा रही है.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जब घटना घटी उस दौरान ये लोग वहां काम कर रहे थे. हालांकि जानकारी यह भी है कि मंगलवार को भी आग लगी थी. लेकिन उस वक्त केवल सुविधा केंद्र ही इसका शिकार हुआ था, लेकिन इस बार केमिकल कॉम्प्लेक्स में आग लगने की वजह से हालात पर काबू पाना मुश्किल हो गया.
अपडेट जारी है...
Also Read
- रजिस्ट्रार मदरसा बोर्ड का RTI में स्पष्ट जवाब, चंदा वसूली की कोई व्यवस्था मदरसा नियमावली में अंकित नहीं
- रक्षाबंधन से पहले रुड़की में भाई की हैवानियत, दो बहनों की गोली मारकर की हत्या; जीजा गंभीर घायल
- शराब पिलाई, फिर किया सिर पर वार... पत्नी के अफेयर का हुआ खुलासा तो चली खूनी साजिश, 24 घंटे में हुआ भांडाफोड़