शेर को करीब से देखने की चाहत पड़ी भारी, टाइगर रिजर्व में घुसे 4 युवकों पर शेर ने किया हमला, एक की मौत
बिलासपुर जिले में स्थित अचानकमार टाइगर रिजर्व में सोमवार को एक दुखद घटना हुई. जंगल में शावकों के साथ घूम रही एक बाघिन ने चार युवकों पर हमला कर दिया. हमले में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य अपनी जान बचाकर भाग निकले.
छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में स्थित अचानकमार टाइगर रिजर्व में सोमवार को एक दुखद घटना हुई. जंगल में शावकों के साथ घूम रही एक बाघिन ने चार युवकों पर हमला कर दिया. हमले में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य अपनी जान बचाकर भाग निकले.
शेर को करीब से देखने की चाहत पड़ी भारी
घटना सुबह करीब 11 बजे की है. मृतक 25 वर्षीय धरमलाल धृतलहरे लोरमी क्षेत्र के बांधा गांव का रहने वाला था. वह तीन अन्य युवकों के साथ टाइगर रिजर्व के अंदर गया था. बताया जा रहा है कि उस समय रिजर्व बंद था, फिर भी ये युवक जंगल में घुस गए. वहां वे बाघिन और उसके शावकों के काफी करीब पहुंच गए.
टाइगर रिजर्व में घुसे 4 युवकों पर शेर ने किया हमला
अपने बच्चों के आसपास इंसानों को देखकर बाघिन अचानक आक्रामक हो गई और युवकों पर झपट पड़ी. हमले से मौके पर भगदड़ मच गई. तीन युवक किसी तरह भागकर सुरक्षित निकल गए, लेकिन धरमलाल बाघिन की चपेट में आ गया. हमले में उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई.
Also Read
अचानकमार टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने युवक की मौत की पुष्टि की है. जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस भी मामले की जांच में जुटी हुई है.
वन अधिकारियों के अनुसार इन दिनों उस इलाके में झुमरी, आशा और गंगा नाम की तीन बाघिनें अपने शावकों के साथ घूम रही हैं. साथ ही एक नर बाघ की भी आवाजाही बताई जा रही है. वन्यजीव विशेषज्ञ कहते हैं कि शावकों के पास कोई खतरा महसूस होने पर मादा बाघिन बहुत आक्रामक हो जाती है. यही वजह इस हमले की मानी जा रही है.