रूस ने यूक्रेनी हमले को किया नाकाम, एक घंटे में मार गिराए 11 ड्रोन; मॉस्को में चार इंटरनेशनल एयरपोर्ट अचानक करने पड़े बंद

रूस ने एक घंटे के अंदर मॉस्को की ओर बढ़ रहे 11 यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराया. इसके बाद 4 इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उड़ानें अनिश्चित काल के लिए रोक दी गईं. मेयर सर्गेई सोबयानिन ने कार्रवाई की पुष्टि की.

Pinterest
Km Jaya

नई दिल्ली: रविवार दोपहर को सुरक्षा चिंताओं के कारण रूस की राजधानी मॉस्को में एयर ऑपरेशन बुरी तरह से बाधित हो गए. एयर डिफेंस सिस्टम ने एक घंटे के अंदर 11 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए, जिसके बाद शहर के सभी चार इंटरनेशनल एयरपोर्ट अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिए गए. रूसी सिविल एविएशन एजेंसी, रोसावियात्सिया ने एक ऑफिशियल प्रेस रिलीज में कहा कि सुरक्षा चिंताओं के कारण डोमोडेडोवो, वनुकोवो, जुकोवस्की और शेरेमेतयेवो इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स रोक दी गई हैं.

मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने अपने मैक्स चैनल पर पोस्ट किया कि एयर डिफेंस ने राजधानी की ओर बढ़ रहे एक और UAV ड्रोन को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि अब तक कुल 11 ड्रोन मार गिराए गए हैं. यह जानकारी लोकल टाइम के हिसाब से शाम 4 बजे जारी उनके मैसेज में शेयर की गई. 

रूस ने क्या किया दावा?

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध अपनी चारवीं सालगिरह के करीब है. रूस का दावा है कि यूक्रेन रेगुलर तौर पर मॉस्को समेत उसके कई इलाकों पर ड्रोन हमले करता है. दूसरी ओर रूस यूक्रेन के कई हिस्सों पर मिसाइल और ड्रोन हमले कर रहा है.

कैसी है अभी की स्थिति?

सुरक्षा कारणों से एयरपोर्ट पर सभी उड़ानें रोक दी गई हैं और एयर डिफेंस की तैनाती बढ़ा दी गई है. एयर ऑपरेशन फिर से शुरू करने के लिए कोई टाइमफ्रेम नहीं बताया गया है.

हमले में क्या- क्या हुआ नुकसान?

रूस की RT वेबसाइट के मुताबिक, बेलगोरोड के गवर्नर व्याचेस्लाव ग्लैडकोव ने कहा कि बॉर्डर से करीब 10 km दूर क्रासिवो गांव के पास एक ड्रोन ने एक कार पर हमला किया. हमले में एक आदमी और तीन साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है.

दूसरी जगह हुए हमले के बारे में क्या बताया?

उन्होंने दो अलग-अलग हमलों की भी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि एक और हमले में एक महिला और तीन आदमी घायल हुए. इलाके के रेजिडेंशियल अपार्टमेंट और कमर्शियल इलाकों में गैस पाइपलाइन और बिजली की लाइनें डैमेज हो गईं. एक इंफ्रास्ट्रक्चर साइट को भी डैमेज किया गया, जिससे कुछ लोगों के लिए बिजली चली गई.