Helicopter Crash in Hudson: हेलीकॉप्टर हादसे में CEO समेत पूरा परिवार खत्म, हडसन बना काल

Hudson River Crash: गुरुवार को लोअर मैनहट्टन के निकट हडसन नदी में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ. आपातकालीन सेवाओं ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और बचे लोगों की खोज शुरू कर दी.

Social Media
Ritu Sharma

Hudson River Crash: गुरुवार को न्यूयॉर्क के लोअर मैनहट्टन के पास हडसन नदी में एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से सनसनी फैल गई. यह हादसा दोपहर करीब 3 बजे हुआ, जब एक टूरिस्ट हेलीकॉप्टर हवा में घूमते हुए नदी में जा गिरा. हेलीकॉप्टर पूरी तरह से पलट गया और पानी में डूब गया. हादसे के तुरंत बाद आपातकालीन सेवाएं सक्रिय हो गईं और बचाव अभियान शुरू किया गया.

स्पेनिश टेक सीईओ और उनका परिवार हादसे का शिकार

न्यूयॉर्क पोस्ट और एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, इस हेलीकॉप्टर में कुल छह लोग सवार थे, जिनमें स्पेनिश टेक कंपनी सीमेंस के स्पेन डिवीजन के प्रमुख अगस्टिन एस्कोबार, उनकी पत्नी और तीन बच्चे शामिल थे. सभी की मौके पर ही मौत हो गई. यह परिवार न्यूयॉर्क घूमने आया था और हेलीकॉप्टर से सिटी टूर कर रहा था.