IMD Weather

पाकिस्तान में क्वेटा स्टेशन में धमाके का वीडियो आया सामने, ब्लास्ट के बाद दिखा भयानक मंजर

Pakistan Bomb Blast: पाकिस्तान के क्वेटा रेलवे स्टेशन पर आज सुबह हुए धमाके में 22 लोगों की मौत हो गई और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए. इस हादसे का वीडियो माइक्रोब्लॉगिंग साइट X पर साझा किया गया है. इस हमले की जिम्मेदारी बलोच लिबरेशन आर्मी की फिदाई यूनिट ने ली है.

X (Twitter)
India Daily Live

Pakistan Bomb Blast: पाकिस्तान के क्वेटा रेलवे स्टेशन पर आज सुबह एक धमाका हुआ जिसमें कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी. कई लोग इस हादसे में घायल हुए और कई की मौत हो गई है. इस हादसे का एक वीडियो जारी हुआ है जिसे माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट X पर पोस्ट किया गया है. इस हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई. 30 से भी ज्यादा लोग घायल हो गए. बलोच लिबरेशन आर्मी की फिदाई यूनिट ने हमले की जिम्मेदारी ली है. 

उसके मुताबिक, यह हमला पाकिस्तान आर्मी की यूनिट को निशाना बनाने के लिए किया गया था. जितने लोग घायल हैं उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बता दें कि घटना में शामिल ट्रेन क्वेटा से पेशावर जा रही थी. पुलिस और बचाव दल मौके पर मौजूद हैं. बलूचिस्तान के पुलिस महानिरीक्षक मुअज्जम जाह अंसारी ने बताया कि हमले का निशाना इनफैन्ट्री स्कूल के सैन्यकर्मी थे. 

बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है और दावा किया है कि यह आत्मघाती हमला था, जिसका निशाना रेलवे स्टेशन पर तैनात सैनिक थे. सरकारी प्रवक्ता शाहिद रिंद ने कहा कि यह बमबारी आत्मघाती हमला लगती है, हालांकि BLA के दावे की पुष्टि के लिए जांच जारी है. पुलिस अधिकारी आयशा फैज ने बताया कि अस्पताल में कुछ गंभीर रूप से घायल यात्रियों की मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या और बढ़ गई.

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस हमले की निंदा करते हुए कहा कि दोषियों को इसका भारी खामियाजा भुगतना पड़ेगा और सुरक्षाबल आतंकवाद के खात्मे के लिए प्रतिबद्ध हैं. शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, धमाका रेलवे स्टेशन के बुकिंग ऑफिस में हुआ, जब जाफर एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म पर आने वाली थी. ट्रेन को सुबह 9 बजे पेशावर के लिए रवाना होना था, लेकिन प्लेटफॉर्म पर पहुंचने से पहले ही विस्फोट हुआ.

बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने पुष्टि की कि पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए हैं और घटना की जांच कर रहे हैं. बता दें कि इससे अगस्त में भी बलूचिस्तान में अलगाववादी विद्रोहियों ने कई हमले किए थे, जिसमें 73 लोग मारे गए थे.