नई दिल्ली: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने देश का सर्वोच्च सम्मान ‘बिंतांग अदिपुर्णा’ प्रदान किया गया है. बता दें कि यह सम्मान उन व्यक्तियों को दिया जाता है जिन्होंने इंडोनेशिया की एकता, विकास और समृद्धि में विशेष योगदान दिया हो. इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि वैश्विक अस्थिरता के इस समय में संवाद और कूटनीति की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण हो गई है.
इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि फिलिस्तीन मुद्दे पर दो राष्ट्र समाधान और लंबे समय तक शांति की वकालत की. दोनों देशों के बीच साझा संस्कृति, विश्वास और समृद्धि का सुनहरा युग आने वाला है. पीएम मोदी ने आगे कहा कि लोकतंत्र और विविधता में एकता दोनों देशों की साझा ताकत है. दोनों देशों के चुनाव आयोगों के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए. इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में दोनों देशों के दृष्टिकोण में भी तालमेल है.
#WATCH | Jakarta: Indonesia President Prabowo Subianto conferred the country's highest honour ’Bintang Adipurna of the Republic of Indonesia’ medal of honour upon PM Narendra Modi
The Bintang Adipurna of the Republic of Indonesia “Medal of Honour’ is the highest honour in the… pic.twitter.com/7U6ZgbGxuz— ANI (@ANI) July 7, 2026Also Read
यह पीएम मोदी की इंडोनेशिया की पहली द्विपक्षीय यात्रा है. इससे पहले जनवरी 2025 में राष्ट्रपति प्रबोवो भारत आए थे और गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि थे. पीएम मोदी को इस्ताना मर्डेका (राष्ट्रपति भवन) में भव्य स्वागत किया गया. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने कहा कि यह यात्रा भारत-इंडोनेशिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाई देने वाली है.
Addressing the joint press meet with President Prabowo Subianto of Indonesia.@prabowo https://t.co/LrvzAuUjzi
— Narendra Modi (@narendramodi) July 7, 2026
पीएम मोदी की यह यात्रा भारत की ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’, ‘MAHASAGAR विजन’ और फ्री, ओपन और इनक्लूसिव इंडो-पैसिफिक के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूत करने के लिए है. यह यात्रा दोनों देशों के बीच आर्थिक, रक्षा, सुरक्षा और सांस्कृतिक सहयोग को और गहरा बनाने वाली साबित होगी.